फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Doubling work not started even after three years

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन साल पहले 752 करोड़ रुपये बजट मंजूरी, आज तक शुरू नहीं हुआ रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेल लाइन को डबल करने का काम 21-05-06

Tue, 13 Dec 2022 09:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Doubling work not started even after three years
झज्जर। केंद्र सरकार ने 2020 के रेलबजट में रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेल लाइन को डबल करने के लिए 752 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी थी। लोगों को उम्मीद जगी थी कि लाइन डबल होने से लाइन पर माल ढुलाई का कार्य बढ़ेगा। लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेेंगे लेकिन आज तक इस लाइन पर काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद इस मार्ग पर पिछले दिनों रेल गाड़ियों का आवागमन तो दोबारा से शुरू हुआ है, लेकिन दिन के समय कोई भी रेलगाड़ी इस ट्रैक पर नहीं चल रही है। केवल सुबह शाम ही कुछ रेल गाड़ियां चल रही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी लंबे समय से इस रेलवे लाइन के दोहरीकरण की मांग कर रहे हैं। व्यापार मंडल भी केंद्रीय रेलमंत्री से इस लाइन को डबल करने के साथ साथ अन्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग कर चुका है। व्यापार संगठन के प्रधान राकेश अरोड़ा का कहना है कि इस लाइन को डबल करने से रेल सेवाएं बढ़ने के साथ-साथ इस रेलवे लाइन पर माल ढुलाई का कार्य भी बढ़ेगा। झज्जर क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेेंगे। लंबी दूरी की गाड़ियां भी चलेंगी। जिससे व्यापारियों के माल का आवागन शुरू होगा, जबकि व्यापारियों के लिए भी रेल के माध्यम से सामान को दूसरे स्थानों पर भेजने और अन्य स्थानों से सामान मंगवाने के लिए भी सुविधाएं बढ़ेंगी। जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इतना ही नहीं कपनियों के सामान का भी रेल के माध्यम से आवागमन शुरू होगा तो उससे क्षेत्र के लोगों को भी लाभ होगा लेकिन केंद्र सरकार की ये घोषणा अभी तक अधूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार सिर्फ घोषणा करती है काम नहीं : गीता
विधायक गीता भुक्कल कहतीं हैं कि हमारे क्षेत्र के साथ भेदभाव किया जा रहा है। सरकार घोषणाएं तो करती है, लेकिन धरातल पर इन योजनाओं को लाया जाएगा तो ही लोगों को उसका लाभ मिल पाएगा। केवल घोषणाओं से काम चलने वाला नहीं है।
जल्द शुरू होगा काम : अरविंद शर्मा
रोहतक सांसद डॉ अरविंद शर्मा कहते हैं कि सरकार की तरफ से घोषणा की गई है। कोरोना संक्रमण के कारण इस पर काम शुरू नहीं हो पाया था। अब इस पर तेजी से काम शुरू होगा। जबकि झज्जर-फरूखनगर रेलवे लाइन का तो सर्वे भी पूरा हो चुका है।

- वर्जन
रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी लाइन को डबल करने के लिए रेलवे लाइन के साथ जमीन और चाहिए। उसके बाद ही रेलवे लाइन को डबल किया जा सकेगा। पहले जमीन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।
- रामनारायण, एसएससी, रेलवे विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed