फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Don't buy sweets that look too colourful: Food department official

अधिक रंगीन दिखने वाली मिठाइयां न खरीदें : खाद्य विभाग अधिकारी

Fri, 17 Oct 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Don't buy sweets that look too colourful: Food department official
-फोटो 64 : बाजार में एक दुकान पर रखी मिठाईयां। संवाद - फोटो : samvad
बहादुरगढ़। दिवाली के मौके पर खाने-पीने की चीजों को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। त्योहारी सीजन में खोवा, दूध से बनी मिठाई, ड्राई फ्रूट आदि में मिलावट की सबसे अधिक शिकायतें मिलती हैं। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट भी अब फेस्टिवल सीजन को लेकर सैंपलिंग और लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आ रहा है।
विज्ञापन


फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर स्थित मिठाइयों की चार दुकानों से लड्डू, बर्फी के अलावा अन्य मिठाइयों के सैंपल लिए हैं और जांच के लिए लैब भेजा है। रिपोर्ट आने में कम से कम 15 दिन लग जाते हैं। फूड सेफ्टी विभाग के जिला अधिकारी राजेश वर्मा ने लोगों को मिठाइयों को जांचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई हैं।
विज्ञापन


मिलावट का ऐसे पता लगाएं
उन्होंने बताया कि दूध में डिटर्जेंट्स का पता लगाने के लिए 5 से 10 एमएल दूध लें। उसमें उतना ही पानी मिलाएं। यदि गहरा झाग दिखता है तो दूध मिलावटी है। दूध से बनी चीजों में स्ट्रार्च का पता लगाने के लिए 2 से 3 एमएल दूध में 5 एमएल पानी मिलाकर उबालें। इसे ठंडा करें और अब इसमें दो से तीन बूंद टीचर आयोडीन डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि रंग नीला हो रहा है तो इसमें स्टार्च मिला हुआ है। घी में आलू की मिलावट भी इसी तरह से पता लगाई जा सकती है। नारियल के तेल में मिलावट का पता लगाने के लिए एक पारदर्शी ग्लास में तेल लें। उसे आधे घंटे तक फ्रिज (फ्रिजर नहीं) में रख दें। मिलावट होने पर इसमें लेयर दिखाई देगी।
तेल में ट्राई-आर्थाे-फास्फेट का पता लगाने के लिए दो एमएल तेल लें। इसमें थोड़ा सा येलो बटर (जमा हुआ) मिलाएं। लाल रंग दिखता है तो इसमें फास्फेट की मिलावट है। चांदी के वर्क में मिलावट का पता लगाने के लिए उसे दो अंगुलियों के बीच रखकर मसलें। असली चांदी का वर्क पाउडर बन जाएगा और एल्युमीनियम होने पर सिर्फ टुकड़े होगें।
इसके अलावा वर्क की बॉल बना लें। इसमें आग लगाएं। सिल्वर की बॉल आसानी से जल जाएगी और सिकुड़कर छोटी सी रह जाएगी। वहीं एल्युमीनियम की मिलावट होन पर यह ग्रे राख बन जाएगी।

लोगों के लिए सुझाव
अधिक रंगीन दिखने वाली मिठाइयां न खरीदें। चांदी का वर्क लगी मिठाइयों को खरीदने से बचें। खासतौर पर तब जब चांदी के वर्क का रंग हल्का पीला या भूरा दिखाई दे। यदि कोई व्यक्ति बिना साफ ग्लब्स पहने मिठाइयां बेच रहा है तो वहां से खरीदारी न करें। पैकेट बंद खाने-पीने की चीज खरीदने से पहले एक्सपायरी डेट या यूज बाई डेट चेक कर लें।
यदि बाजार में तला भूना खा रहे हैं तो यह देखें कि जिस तेल में वह तला जा रहा है वह गहरा भूरा या काला तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed