फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Donate generously for the service of Mother Cow: Geeta Bhukkal

गो माता की सेवा के लिए दिल खोलकर दान दें : गीता भुक्कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Donate generously for the service of Mother Cow: Geeta Bhukkal
13jjrp08- गौशाला में आयोजित कार्यक्रम केदौरान विधायक गीता भुक्कल को सम्मानित करते सदस्य। स्रोत-
साल्हावास। दानवीर बल्ला 36 जाखड़ खाप गौशाला साल्हावास व दादा मथुरापुरी गौशाला मातनहेल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों हुआ। गोभक्तों ने रागिनी प्रतियोगिता का आनंद लिया और दिल खोलकर दान दिया। इस दौरान विधायक गीता भुक्कल ने दोनों गोशालाओं के लिए 51-51 हजार रुपये दान देते हुए भविष्य में गोशाला की प्रगति के लिए हर तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने गो भक्तों से गो माता की सेवा के लिए दिल खोलकर दान देने की अपील की। विधायक ने दोनों गोशालाओं के अच्छे संचालन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गाय को देवी मां का दर्जा दिया जाता है इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गाय की सेवा करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि गोमाता में 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं। गोमाता को हिंदू धर्म में माता के समान माना गया है। गो माता की सेवा से हम जन्म जन्मांतर के बंधन से मुक्त हो जाते हैं। गो माता की सेवा के लिए दिल खोलकर दान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके प्रधान एसीपी राजबीर सिंह जाखड़, दादा मथुरापुरी गौशाला के प्रधान उदय सिंह उर्फ मुन्ना, उप प्रधान राजेश, सचिव महावीर शर्मा, ठेकेदार शमशेर जाखड़, रोहताश सिंह, विजयलता, सुरेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed