फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Doctors were on strike for two hours in government hospital, patients remained upset

सरकारी अस्पताल में डॉक्टर दो घंटे रहे हड़ताल, मरीज रहे परेशान

Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Doctors were on strike for two hours in government hospital, patients remained upset
हड़ताल किए बैठे नागरिक अस्पताल के डॉक्टर। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन के आह्वान पर नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर दो घंटे तक पेन डाउन हड़ताल की। इससे मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन

एसोसिएशन की जिला प्रधान डॉ. ममता चहल व कोषाध्यक्ष डॉ. जसबीर ने बताया कि उनकी कई मांगें अभी तक पूरी नहीं की गई हैं। जिससे सभी डाक्टरों में रोष है। अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए शुक्रवार को सुबह 9 से 11 बजे तक डाक्टरों ने ओपीडी सेवाएं नहीं दी। दो घंटे के लिए पेन डाउन हड़ताल पर मजबूर हुए। सरकार एसएमओ की सीधी भर्ती कर रही है जो कि गलत है। इस सीधी भर्ती से डाक्टरों की पदोन्नति का रास्ता ही बंद हो जाएगा। एसोसिएशन की पुरजोर मांग है कि वरिष्ठ डॉक्टरों को पदोन्नत कर एसएमओ बनाया जाए। पीजी कोर्स में 40 प्रतिशत वेटेज बहाल करने की मांग के अलावा स्पेशलिस्ट डाक्टर कैडर में सुधार की मांग भी की है।
विज्ञापन

हड़ताली डाक्टरों ने कहा कि वे मरीजों को परेशान नहीं करना चाहते लेकिन जब उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा तो उन्हें भी हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अभी तक तो चिकित्सक पदोन्नति पाकर एसएमओ, सीएमओ व डिप्टी डायरेक्टर तक पहुंच जाते थे लेकिन अब सीधी भर्ती से उनकी तरक्की का रास्ता ही बंद हो जाएगा। जिसके चलते चिकित्सक सरकारी सेवाओं को छोड़ने लगेंगे और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल खत्म होने का इंतजार करते रहे मरीज
शुक्रवार को अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह जब मरीज अस्पताल की ओपीडी में इलाज पहुंचे तो उन्हें यह पता नहीं था कि आज डाक्टरों की दो घंटे पेन डाउन हड़ताल रहेगी। उनके ओपीडी कार्ड तो निर्धारित समय सुबह 9 बजे ही बनने शुरू हो गए लेकिन डाक्टरों के हड़ताल के कारण सुबह के 11 बजे तक जांच नहीं हो पाई। मरीजों की भीड़ लगी रही।

टांडाहेड़ी से आए मरीज कमल कुमार (59 वर्ष) व्यवस्था को कोसते रहे। इलाज के लिए आए नरेंद्र, सुरेंद्र, प्रदीप, प्रमोद, मोनिका, ममता समेत कई अन्य ने कहा कि वे घर से सोचकर तो यह निकलते थे कि अस्पताल में उनका नंबर जल्दी आ जाएगा और उसके बाद अपना काम निपटा लेंगे लेकिन यहां दो घंटे बेवजह बैठना पड़ा और हड़ताल खत्म होने का इंतजार करना पड़ा। डाक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद ओपीडी में जांच के लिए मरीजों की लंबी लाइनें लग गईं। बदलते मौसम के कारण वायरल, डेंगू व अन्य बीमारियों से पीड़ित काफी मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed