{"_id":"6aa384f31ecc2a1f7b0ded54","slug":"doctors-strike-and-opd-services-suspended-in-protest-against-the-assault-on-dr-vinay-deshwal-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: सिविल अस्पताल के कार्यवाहक PMO डॉ. विनय देशवाल से मारपीट का विरोध, डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: सिविल अस्पताल के कार्यवाहक PMO डॉ. विनय देशवाल से मारपीट का विरोध, डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी बंद
Fri, 11 Sep 2026 10:04 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:04 AM IST
सार
डॉक्टरों ने मांग की है कि आरोपी रेडियोग्राफर के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल सस्पेंड किया जाए और जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
खाली पड़ा सिविल अस्पताल
- फोटो : संवाद
विस्तार
नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ हुई मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में हड़ताल के कारण बड़ी संख्या में मरीजों को बिना इलाज के ही वापस घर लौटना पड़ा। दूर-दराज से उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वीरवार को अस्पताल में राउंड के दौरान कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ रेडियोग्राफर संदीप द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद डॉक्टरों में रोष फैल गया। देर शाम मामले में आरोपी रेडियोग्राफर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने मांग की है कि आरोपी रेडियोग्राफर के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल सस्पेंड किया जाए और जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की गई है। हालांकि, हड़ताल के बावजूद इमरजेंसी और पोस्टमार्टम सेवाएं जारी रखी गई हैं।
विज्ञापन