नारनौल। जिले में चौथे दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही। इसकी वजह से मरीजों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, चार दिन से हर्निया, पित्त की थैली, अपेंडिक्स, बच्चेदानी, कूल्हे, घुटने सहित आंखों के ऑपरेशन प्रभावित हो रहे हैं। मरीजों को आगे की तारीख दी जा रही है।
नागरिक अस्पताल में मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोरियावास मेडिकल कॉलेज से स्टॉफ बुला रखा है। इसके अलावा ईएसआई, आरबीएसके की टीम को भी तैनात किया है।
वीरवार को भी हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की सरकार के साथ वार्ता हुई है लेकिन मेडिकल एसोसिएशन निर्देश के अनुसार काम करेंगे।