फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Doctors and paramedical staff should behave politely with patients: Director General of Health

मरीजों से शालीन व्यवहार करें डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ : स्वास्थ्य महानिदेशक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Doctors and paramedical staff should behave politely with patients: Director General of Health
फोटो-81: बहादुरगढ़ का नागरिक अस्पताल। फाइल फोटो
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की मरीजों से शालीन व्यवहार न करने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। विभाग के महानिदेशक ने सभी सिविल सर्जनों को पत्र जारी किया है। निर्देश दिए कि मरीजों का इलाज अब कनिष्ठ कर्मचारियों से नहीं करवाया जाएगा बल्कि डॉक्टर ही करेंगे।
आगे कहा कि मरीजों की जांच और उपचार केवल योग्य डॉक्टर ही करेंगे। इतना ही नहीं अस्पतालों में सेवा गुणवत्ता और मरीज संतुष्टि की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

सीएम जनसंवाद, सीएम विंडो सहित अन्य माध्यमों से मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल ने स्पष्ट किया है कि कई संस्थानों में मरीजों की जांच और इलाज कनिष्ठ कर्मचारी करते हैं जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होती है। विभाग की छवि भी धूमिल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकालीन सेवाओं में आने वाले मरीजों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराने, बच्चों और वृद्ध मरीजों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के लिए समय-समय पर व्यवहारिक और सेवा गुणवत्ता संबंधी प्रशिक्षण आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएमओ डा. मंजू कादियान ने बताया कि विभाग मरीजों की सेवा के लिए बना है। ऐसे में विभाग के महानिदेशक के निर्देशों को लेकर संबंधित स्टाफ को अवगत करा दिया गया है। निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed