{"_id":"6094515c8ebc3ec1ab3771a2","slug":"doctor-sir-admit-the-patient-take-the-mattress-will-come-at-least-oxygen-will-be-available-here-jhjhar-news-rtk6074638135","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर साहब मरीज को भर्ती कर लो... गद्दा लें आएंगे... कम से कम यहां ऑक्सीजन तो मिल जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर साहब मरीज को भर्ती कर लो... गद्दा लें आएंगे... कम से कम यहां ऑक्सीजन तो मिल जाएगी
विज्ञापन
झज्जर। डाक्टर साहब मरीज को भर्ती कर लो... बेड की बजाय घर से गद्दा लें आएंगे... कम से कम यहां ऑक्सीजन तो मिल जाएगी। इस प्रकार से सामान्य अस्पताल में मरीजों के तीमारदार चिकित्सकों का मानमनोबल कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार से मरीज की जान बच जाए।
वीरवार को सामान्य अस्पताल के आपातकालीन विभाग की हालत यह थी कि एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को लेटाया गया था। स्ट्रैचर तक खाली नहीं थी और मरीजों को जमीन में गद्दा डालकर भी लेटा रहे थे। झज्जर से ही नहीं दूसरे जिलों से भी मरीज यहां पर आ रहे थे। रेवाड़ी जिले से भी कई मरीज अस्पताल में पहुंचे और उनके परिजनों का कहना था कि कोसली व रेवाड़ी में ऑक्सीजन गैस नहीं मिल रही है। इसकी वजह से वे अपने मरीजों को यहां लेकर आए हैं। यहां पर भी बेड खाली नहीं हैं। ऐसी स्थिति में मरीजों का ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता है। थोड़ी परेशानी तो है, लेकिन ऑक्सीजन तो मिल रही है। इससे मरीजों की जान तो बच सकती है।
सुबह आ गई थी ऑक्सीजन की कमी
हालांकि सुबह करीब दस बजे के आसपास एक बार ऑक्सीजन की कमी सामान्य अस्पताल में भी आ गई थी। मरीजों को यहां से दूसरे स्थानों में रेफर करना शुरू कर दिया था। लेकिन दोपहर करीब एक बजे ऑक्सीजन की गाड़ी यहां पर पहुुंची तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद मरीजों को दोबारा से यहां भर्ती किया जाने लगा। काफी मरीज यहां पर ऐसे भी आए हैं। जिन्होंने कोरोना टेस्ट नहीं करवाया हुआ था और उनका ऑक्सीजन लेवल बुखार के साथ-साथ कम होता जा रहा था। मरीजों को इंजेक्शन देकर पहले उनका ऑक्सीजन लेवल बढ़ाया जा रहा था और बाद में उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही थी।
विज्ञापन
एक साथ झज्जर के सामान्य अस्पताल में काफी मरीज आए हैं। इसके कारण बेड की कमी खल रही है। मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। प्रयास किए जा रहे हैं कि मरीज ठीक होकर जाएं। ऑक्सीजन खत्म होने से पहले ही सिलिंडरों की गाड़ी मंगवा गई है। जितने मरीज भर्ती किए गए हैं उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जा रही है।
- डॉ. संजय सचदेवा, एसएमओ, झज्जर