{"_id":"64e26cb6efb4e1dfd50ce607","slug":"do-not-download-any-app-on-someones-advice-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-2811-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: किसी के कहने पर डाउनलोड न करें कोई एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: किसी के कहने पर डाउनलोड न करें कोई एप
Mon, 21 Aug 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ए झज्जर पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया है। हरियाणा उदय आउटरीच प्रोग्राम के तहत शनिवार को झज्जर गुरुग्राम रोड पर स्थित एक फैक्ट्री के कर्मचारियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साइबर ठगी से बचाव के तरीके भी बताए।
पुलिस विशेषज्ञों ने साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले ठगी के तौर-तरीकों तथा उनसे बचाव व सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां रखने तथा नशा के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा नियमों व साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर उनके प्रति जागरूक करने के लिए झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा विद्यार्थियों व आमजन को जागरूक करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक व अन्य स्थानों पर विशेष जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है। एसपी झज्जर डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिला के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर विद्यार्थियों तथा आम लोगों को साइबर क्राइम से सुरक्षा तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
यातायात प्रभारी झज्जर उपनिरीक्षक बलवान सिंह, सड़क सुरक्षा सैल के प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार तथा यातायात समन्वयक सतप्रकाश की टीम ने फैक्ट्री कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा हर तरह के नशे को त्यागने के बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बैंक खाते से संबंधित कोई भी जानकारी अथवा पासवर्ड या ओटीपी इत्यादि को किसी से भी शेयर नहीं करना चाहिए। किसी के कहने पर कोई भी ऐप डाउनलोड ना करने, लोन के संबंध में कोई भी एप्लीकेशन डाउनलोड ना करने, किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, किसी अनजान के कहने पर कोई भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन न करने, किसी भी अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव ना करना तथा साइबर अपराध से सुरक्षा के अन्य तौर-तरीकों बारे जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। । यातायात नियमों का पालन करने व साइबर क्राइम से सुरक्षा बारे आम लोगों को जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है।