फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   District's tallest 100 feet tricolor hoisted in MET City

Jhajjar-Bahadurgarh News: एमईटी सिटी में फहराया जिले का सबसे ऊंचा 100 फीट तिरंगा

Sun, 28 Jan 2024 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jan 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
District's tallest 100 feet tricolor hoisted in MET City
झज्जर। माॅडल इकोनोमिक टाउनशिप ने सेक्टर 5 स्थिति कार्यालय परिसर में 75वें गंणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत कर्नल रोमेल राज्याण (प्रमुख-सुरक्षा एवं सीएसआर विभाग) ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल रोमेल राज्याण ने शहीद सिपाही अंकुर शर्मा के पिताजी रिटायर्ड नायक श्रीभगवान निवासी गांव कोट को सम्मानित किया। इस अवसर पर रिलायंस क्षेत्र में आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बामनोला, दादरी तोए, पेलपा, निमाणा एवं ईस्माइलपुर के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे सामूहिक गान, सामूहिक नृत्य एवं भाषण भी प्रस्तुत किए। गांव ईस्माइलपुर की तनिष्का बेटी ने राष्ट्रभक्ति गाने पर एक मनमोहक नृत्य किया। जवाहर नवोदय विद्यालय कलोई की अध्यापक रेखा यादव ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों तथा सिक्यूरिटी स्टॉफ के लिए खेलों का आयोजन भी किया गया तथा विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मिशन नवोदय कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे 7 कोचिंग सेंटर के 14 अध्यापक तथा वर्ष 2022-23 में चयनित 22 बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर रिलायंस की ओर लोकेश कापसे, मनीष राघव, शिवकुमार सिंह, अंकित देशवाल, बीरेंद्र सिंह, अक्षय धनखड़ तथा राजकुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed