{"_id":"69a438b7400eaa000e0f93c0","slug":"dispute-over-leaving-a-dog-loose-in-the-street-attack-with-sticks-four-injured-death-threats-made-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121563-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गली में कुत्ता खुला छोड़ने पर विवाद, लाठी-डंडों से हमला, चार घायल, जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गली में कुत्ता खुला छोड़ने पर विवाद, लाठी-डंडों से हमला, चार घायल, जान से मारने की धमकी दी
Mon, 02 Mar 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव सौलधा में गली में कुत्ते को खुला छोड़ने को लेकर शुरू हुई कहासुनी झगड़े में बदली और एक ही परिवार के चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित ओमप्रकाश ने सदर थाना पुलिस को बताया कि 25 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे राजपाल, उसके बेटे रणजीत, अरुण, नकुल, अतुल, मयंक तथा पत्नी शीला लाठी-डंडों के साथ उसके घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर उसका भाई संजय बीच-बचाव के लिए आया तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। संजय के पैर में फ्रैक्चर हुआ तथा सिर में गंभीर चोट आई इससे वह मौके पर बेहोश हो गया। बीच-बचाव करने आई ओमप्रकाश की पत्नी गुड्डी और संजय की पत्नी पूजा को भी चोटें पहुंचाई गईं।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी गली में कुत्ता खुला छोड़ देते हैं। वह कुत्ता उनके परिवार के सदस्यों को काटने को दौड़ता है। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।