फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Director General said- Doctors should behave well with patients

Jhajjar-Bahadurgarh News: महानिदेशक बोले-डॉक्टर मरीजों के साथ रखें अच्छा व्यवहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Director General said- Doctors should behave well with patients
-फोटो 51 : नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के निदे
बहादुरगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हरियाणा के निदेशक डॉ. जितेंद्र कादियान बुधवार को अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे। उनका उद्देश्य अस्पताल में सरकार की तरफ से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को परखना रहा। उन्होंने यहां पर पाया कि अस्पताल की व्यवस्था संतोषजनक है। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों, ट्रामा सेंटर, ओपीडी, आईसीयू व महिला प्रसूति गृह और दवा वितरण केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में आए मरीजों से भी बातचीत की और उनसे अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा। महानिदेशक कादियान ने अस्पताल के बाहर पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन


निदेशक डॉ. जितेंद्र कादियान बुधवार को सुबह करीब पौने 12 बजे अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने पाया कि अस्पताल की व्यवस्था संतोषजनक है। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों को मरीजों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के निर्देश दिए। निदेशक ने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की। निदेशक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद निदेशक ने अस्पताल के चिकित्सकों व स्टाफ कर्मियों के साथ बैठक की। निदेशक ने कहा कि सरकार की योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। यदि कहीं किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल में दंत विभाग, ओपीडी, ट्रामा सेंटर में बने आईसीयू, लेबर रूम, एसएनसीयू, ए ब्लॉक, कैजुअल्टी के साथ अन्य विभागों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ पीएमओ डॉ. मंजू कादियान, अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र मेघा, एसएमओ डॉ. विनय देशवाल समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा।



डॉ. कादियान के आगमन से पहले अस्पताल में की गई थी सभी तैयारियां

अस्पताल में हरियाणा के निदेशक डॉ. जितेंद्र कादियान के आगमन की सूचना अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ यहां के समस्त स्टाफ को पहले से थी। इससे पहले मंगलवार को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया था। साफ-सफाई से लेकर पूछताछ केंद्र भी यहां बनाया गया। साथ ही कर्मचारी भी तैनात किया गया। तमाम व्यवस्थाओं को अस्पताल के अधिकारियों ने जांच परख लिया था। कहीं कोई कमी नजर आई तो उसे दूर किया गया था।




-फोटो 51 : नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के निदेशक डॉ. जितेंद्र कादियान व मौजूद प्रशासनिक अधिकारी। संवाद



------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed