फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dinambadhu's birth anniversary celebrated in Chhotu Ram Dharamshala

Jhajjar-Bahadurgarh News: छोटूराम धर्मशाला में मनाई गई दीनंबधु की जयंती

Mon, 25 Nov 2024 04:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 25 Nov 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Dinambadhu's birth anniversary celebrated in Chhotu Ram Dharamshala
-फोटो 60 : माल्यापर्ण कर दीनबंधु छोटूराम को जयंती पर नमन करती नप चेयरपर्सन सरोज राठी व अन्य।
बहादुरगढ़। शहर की छोटूराम धर्मशाला में रविवार को दीनंबधु सर छोटूराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने शिरकत की। उन्होंने दीनबंधु छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प व माल्यापर्ण किया। आयोजन कमेटी ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और दीनबंधु सर छोटूराम की तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन


सरोज राठी ने कहा कि दीनबंधु सर छोटूराम ने अपना पूरा जीवन गरीब, मजदूर, कमेरे व किसान के कल्याण में लगाया। सर छोटूराम ने अंग्रेजों के बनाए गए काले कानून को समाप्त कराया। इससे किसान, गरीब, मजदूर व कमेरे वर्ग को साहूकारों के चंगुल से छुटकारा मिला। उन्होंने कहा कि दीनबंधु सर छोटूराम ने हमेशा शिक्षा को बढ़ावा दिया। हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम भी दीनबंधु सर छोटूराम के दिखाए गए समाज हित के मार्ग पर चलकर समाज के हित में कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed