फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Digital marking of board papers started due to incomplete preparation, internet is shutting down

Jhajjar-Bahadurgarh News: अधूरी तैयारी से बोर्ड पेपरों की डिजिटल मार्किंग शुरू, इंटरनेट हो रहा बंद

Fri, 17 Nov 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Digital marking of board papers started due to incomplete preparation, internet is shutting down

विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने इस बार प्रदेश में दसवीं की डिजिटल मार्किंग का काम शुरू कर दिया है। 14 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर शिक्षकों को लेपटॉप प्रदान किए गए हैं, लेकिन डिजिटल मार्किंग का काम आधी-अधूरी तैयारी के साथ शुरू किया गया है। दो दिन से शिक्षकों को काफी तकनीकी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत इंटरनेट की आ रही है। पेपर चेक करते समय इंटरनेट काम नहीं कर पा रहा और कई बार प्रश्न पत्र का पेज ही लेपटॉप में शो नहीं होता। इसके अलावा रिजर्व स्टाफ और हेड एग्जामिनर को अब तक आईडी पासवर्ड उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं। इसके अलावा डिजिटल मार्किंग कराने से पहले किसी प्रकार का प्रशिक्षण शिक्षकों को नहीं दिया गया। मार्किंग का काम शुरू होने से पहले डेमो देकर काम को शुरू कराया गया। पेपर चेकिंग के दौरान यदि कोई दो प्रश्न अथवा में दिए गए हैं। उसमें दोनों के उत्तर यदि किसी छात्र ने दिए हैं तो दोनों के नंबर चेकर को देने होंगे। कंप्यूटर बाद में अपने आप ज्यादा नंबर वाले उत्तर को सही मानेगा। यही नहीं आंसर की भी नहीं भेजी गई। मंगलवार को गणित और बुधवार को फिजिकल के पेपर चेकिंग के दौरान आंसर की साफ्टवेयर में आॅप्शन नहीं दिखा रहा। इसके चलते शिक्षकों को पेपर चेक करने में दिक्कत आई।


8 सब एग्जामिनर के लिए एक निर्देश कॉपी
एक हेड एग्जामिनर के अधीन 8 सब पेपर चेकर काम करते हैं। इसलिए बोर्ड या फर्म की तरफ से हर शिक्षक के लिए हर निर्देश कॉपी भेजी जानी चाहिए थी, लेकिन अब एक ही कॉपी भेजी गई है। इससे शिक्षकों को पेपर चेक करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


कितनी कॉपी करनी है चेक, कोई निर्देश नहीं
आमतौर पर मेनुअल पेपर चेकिंग के दौरान एक शिक्षक को 30 कॉपी चेक करनी होती थी, लेकिन इस बार बोर्ड की तरफ से अब तक इस बारे में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं दिए गए हैं कि कितनी कॉपी एक शिक्षक को चेक करनी है। इन समस्याओं के चलते शिक्षक केवल तीन से चार कॉपी ही चेक कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
डिजिटल मार्किंग का काम शुरू करा दिया गया है। शुरुआत में जो दिक्कत आ रही है, उनको दूर किया जा रहा है। वह खुद और अन्य टीम भी निरीक्षण कर दिक्कतों को दूर करवा रहे हैं। जहां तक कॉपी की संख्या का सवाल है तो उसे अभी फिक्स नहीं किया गया है ताकि शुरुआत में शिक्षकों को दिक्कत न आए। आंसर की के लिए हार्ड कॉपी भी उपलब्ध करवाई गई है।
-डॉ. वीपी सिंह, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed