फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dharnarat farmers bowed down to Maharaja Surajmal

झज्जर-बहादुरगढ़: धरनारत किसानों ने महाराजा सूरजमल को किया नमन

Tue, 14 Feb 2023 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dharnarat farmers bowed down to Maharaja Surajmal
बहादुरगढ़। जमीन के अधिक मुआवजे की मांग को लेकर केएमपी के मांडोठी टोल प्लाजा के पास किसानों का धरना 40वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारी किसानों ने महाराजा सूरजमल को उनकी जयंती पर याद किया।
विज्ञापन

धरने पर किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि महाराजा सूरजमल वीरता, धीरता, गंभीरता, उदारता, सतर्कता, दूरदर्शिता, सूझबूझ, चातुर्य और राज मर्मज्ञता गुणों के धनी थे। जब वह 25 वर्ष हुए हुए तब इन्हें पिता बदन सिंह ने सोघरिया रुस्तम पर आक्रमण करने भेजा और इस तरह ये इनके जीवन का पहला सफल अभियान था। दूरदर्शी सोच के कारण ही उन्होंने अजेय दुर्ग लोहागढ़ की स्थापना की थी। दलाल ने सरकार से किसानों को उनकी जमीन का 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजा और एसवाईएल का पानी उपलब्ध करवाने सहित कई मांगें की। इस अवसर पर दलाल खाप 84 के प्रधान भूप दलाल, रामकंवार दलाल, दिलबाग मांडोठी, बीजे प्रधान, सरदारे जसौरखेड़ी, जगदीश उर्फ जंगली, छोटूराम दलाल, बिजेंद्र दहिया, जयपाल लोहचब, बलजीत, उमेद दलाल, पंडित अतर, गीता देवी, मूर्ति, अंजू, संतरा, बिमला, कृष्णा, संतोष आसौदा, कविता दलाल, पूनम दलाल, बिमला आसौदा, प्रकाशी बुपनिया, सुदेश लोहचब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed