फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dhanurdhar Dhanak Samaj will honor meritorious students

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगा धनुर्धर धानक समाज

Sun, 09 Jun 2024 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 09 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Dhanurdhar Dhanak Samaj will honor meritorious students
08jjrp16 झज्जर में ​स्थित संत कबीर पंथी धर्मशाला में ​कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित धानक समाज के 
झज्जर। शहर के सीताराम गेट स्थित धानक कबीरपंथी धर्मशाला में शनिवार को धनुर्धर धानक समाज की जिला इकाई द्वारा धानक कबीर पंथी धर्मशाला समिति के तत्वावधान में सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

धनुर्धर धानक समाज संयोजक चैनसुख गुरहिया ने बताया कि सभा की शुरुआत संत शिरोमणि कबीर साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की गई। नए सदस्यों का स्वागत किया गया। सभा के दौरान समाज के लोगों ने समाज उत्थान को लेकर अपने-अपनी राय रखी। सुदाम सिंह नागर, एमडी खन्ना, पंकज नागर प्राध्यापक, नरेश सोलंकी, अंकित ने कहा कि समाज के युवाओं को पढ़ने व खेलों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, इसलिए जरूरी है कि शैक्षिक व खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के युवाओं को पुरस्कृत किया जाए। इसके बाद सभी द्वारा दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के निर्णय पर सहमति जताई। इसके अलावा विजयपाल सिकन्दरपुर, प्रकाश खटक कर्ण सिंह दिलहोड़ तलाव आदि ने कहा कि आज का युवा नशे की लत का शिकार हो रहा है इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित करना होगा। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा भी तैयार की गई। इस मौके दीपक खटक, सुरजमल मैनपाल जयसिंह महेंद्र सिंह दुजाना व कृष्ण लाल खटक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed