फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dhanteras became a silver juggernaut for businesses, with record-breaking sales in Jind.

Jhajjar-Bahadurgarh News: धनतेरस बनी कारोबार की चांदी, जींद में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

Sun, 19 Oct 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 19 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras became a silver juggernaut for businesses, with record-breaking sales in Jind.
18जेएनडी05 : धनतेरस पर बाजार में लोगों की उमड़ी भीड़। संवाद
जींद। धनतेरस के अवसर पर शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह होते ही खरीदारों की भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी और देर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। व्यापारियों के मुताबिक, इस बार धनतेरस पर जिले में करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है जो बीते वर्षों की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन

सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, सजावटी सामान और कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। धनतेरस को शुभ मानते हुए लोगों ने बड़ी संख्या में नए वाहन, सोने-चांदी के आभूषण, रसोई के बर्तन, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान और विभिन्न सजावटी उत्पादों की खरीदारी की।
विज्ञापन

ज्वेलरी शोरूम, ऑटो एजेंसियों और घरेलू सामान की दुकानों पर दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। दुकानदारों का कहना है कि सुबह से देर रात तक बिक्री चरम पर रही और कुछ दुकानों में तो स्टॉक तक खत्म हो गया। बाजारों की रौनक और खरीदारी का यह माहौल त्योहार की खुशी को और बढ़ाता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोना-चांदी की दुकानों पर दिखीं कतारें
धनतेरस के अवसर पर सोने और चांदी के जेवर खरीदना शुभ माना जाता है। इस परंपरा के चलते शहर के सर्राफा बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। इस बार चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, चेन और अंगूठियों की ज्यादा मांग रही। स्वर्णकार शकंर ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।
वाहन एजेंसियों पर बंपर बुकिंग
धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। जिले की विभिन्न कार और टू-व्हीलर एजेंसियों में ग्राहकों की भीड़ सुबह से ही लग गई थी। एजेंसी संचालक सुभम जिंदल ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह ही बुकिंग पूरी कर ली थी। उनकी एजेंसी में ही 150 से अधिक गाड़ियां और 300 बाइकें डिलीवर की गईं। कई मॉडलों का स्टॉक खत्म होने की वजह से लोगों को वेटिंग पर रखा गया।
ट्रैफिक व्यवस्था रही चुनौतीपूर्ण
दिनभर बाजारों में इतनी भीड़ रही कि कई जगह जाम की स्थिति बन गई। पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। मुख्य चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस लगातार व्यवस्था संभालती रही। शाम को दीप सजावट और खरीदारी करने वालों से बाजार देर रात तक गुलजार रहे।
बॉक्स
धनतेरस पर लोग नए घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ मानते हैं। इसलिए इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, मोबाइल और माइक्रोवेव जैसे सामानों की बिक्री में जोरदार उछाल आया है। -तिलकराज, दुकानदार

बॉक्स
बर्तन बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। इस बार लोगों ने जमकर बर्तन की खरीद की है । -रोहित मितल, दुकानदार

18जेएनडी05 : धनतेरस पर बाजार में लोगों की उमड़ी भीड़। संवाद

18जेएनडी05 : धनतेरस पर बाजार में लोगों की उमड़ी भीड़। संवाद

18जेएनडी05 : धनतेरस पर बाजार में लोगों की उमड़ी भीड़। संवाद

18जेएनडी05 : धनतेरस पर बाजार में लोगों की उमड़ी भीड़। संवाद

18जेएनडी05 : धनतेरस पर बाजार में लोगों की उमड़ी भीड़। संवाद

18जेएनडी05 : धनतेरस पर बाजार में लोगों की उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed