{"_id":"611170058ebc3e795061cae4","slug":"dhankhar-showed-power-in-his-light-with-the-tricolor-yatra-bahadurgarh-news-rtk62047795","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा से अपने हलके में शक्ति प्रदर्शन दिखा गए धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा से अपने हलके में शक्ति प्रदर्शन दिखा गए धनखड़
विज्ञापन
बादली। पिछले लंबे समय से कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं होने के बाद हलके में भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ अपने गृह हलके बादली में शक्ति प्रदर्शन कर गए। हालांकि कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीतिक रहा। चर्चा है कि तिरंगा यात्रा से हलके के भाजपा कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है। यात्रा में शामिल भीड़ को देखकर स्वयं ओमप्रकाश धनखड़ गदगद नजर आए।
उन्होंने पूरे हलके को यात्रा की सफलता का श्रेय दिया और कहा कि बादली हलके से उनका विशेष लगाव रहा है। बादली को बुलंदी पर लेकर जाना उनका सपना है। एक ऐसा सपना देखा है जिसके साकार होने पर आने वाली पीढ़ियां को भी लाभ हो सकेगा।
विधानसभा चुनाव के बाद बादली में ओमप्रकाश धनखड़ ने कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं किया। एक साल पहले धनखड़ को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपे जाने के बाद भी पूरे हलके में उन्होंने कोई कार्यक्रम नहीं किया, लेकिन तिरंगा यात्रा से उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ ही स्वयं को साबित करने का प्रयास भी किया है। प्रदेश सरकार में मंत्री और सांसदों के साथ-साथ भाजपा के विधायकों और पूर्व विधायकों ने भी बादली पहुंचकर ओमप्रकाश धनखड़ की कार्यशैली की सराहना की तो हलके में उनका रुतबा बढ़ गया। एक ओर जहां किसान आंदोलन चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर किसानों ने ट्रैक्टर लेकर इस यात्रा में भागीदारी की तो अनुमान लगाया जा सकता है कि किसान भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा कार्यकर्ता लंबे-लंबे काफिलों के साथ यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे। बादली से डाक्टर राकेश कुमार, अमित छनपाड़िया, डीपी कौशिक, दिनेश शास्त्री, जसबीर सैनी और रविंद्र लोहचब अपने अपने क्षेत्र से काफिले के साथ यात्रा में शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।