फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dhakala won in volleyball, Matanhail won in tug of war.

Jhajjar-Bahadurgarh News: वॉलीबाल में ढाकला, रस्साकशी में मातनहेल ने बाजी मारी

Sun, 10 Mar 2024 03:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Dhakala won in volleyball, Matanhail won in tug of war.
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फिट हेल्थ स्टाफ कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला कप्तान रविंद्र के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढाकला की टीम ने जीता। महिला रस्साकस्सी प्रतियोगिता में मातनहेल की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह रहे। एनएचएम के फिट हेल्थ स्टाफ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप दलाल ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्साकस्सी, रेस, साइकिल रेस, पुश अप चैलेंज में हिस्सा लिया। वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला कप्तान रविंद्र के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढाकला की टीम ने जीता। महिला रस्साकस्सी प्रतियोगिता में मातनहेल की टीम विजेता रही। पुरुष रस्साकस्सी प्रतियोगिता में बेरी की टीम ने मुकाबला जीता। 400 मीटर महिला दौड़ में आरती एलटी ने प्रथम, रेनू नर्सिंग ऑफिसर ने द्वितीय और मंजू वार्ड सर्वेंट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर महिला दौड़ में सुमन अकाउंटेंट ने प्रथम, रेनू नर्सिंग ऑफिसर ने द्वितीय और आरती एलटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो किलोमीटर महिला साइकिल रेस में आरती एलटी ने प्रथम, पूनम आशा वर्कर ने द्वितीय और कोमल काउंसलर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला पुश अप चैलेंज सुमन अकाउंटेंट ने प्रथम, रेनू नर्सिंग ऑफिसर ने द्वितीय और आरती एलटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष 1600 मीटर दौड़ में नसीब योगा सहायक ने प्रथम, अभिषेक वार्ड सर्वेंट ने द्वितीय और विजय एसटीएलएस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में नसीब ने बाजी मारी
पुरुष 400 मीटर दौड़ में नसीब योगा सहायक ने प्रथम, विजय एसटीएलएस ने द्वितीय और विजय वार्ड सर्वेंट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष 35 साल से ज्यादा आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ में नसीब योगा सहायक ने प्रथम, जयबीर एकाउंटेंट ने द्वितीय और विजय एसटीएलएस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष 35 साल से कम आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ में अर्जुन सिक्योरिटी गार्ड ने प्रथम, पवन यादव ने द्वितीय और विनोद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो किमी दौड़ में जयबीर रहे प्रथम
दो किलोमीटर पुरुष साइकिल रेस में जयबीर अकाउंटेंट ने प्रथम, कुलदीप नर्सिंग ऑफिसर ने द्वितीय और सुनील एलटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, पुरुष पुश अप चैलेंज में विजय एसटीएलएस ने प्रथम, अमित ने द्वितीय और जसवीर योगा सहायक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष पुल अप चैलेंज में अमित ने प्रथम, विजय एसटीएलएस ने द्वितीय और विनोद रेडियोग्राफर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह द्वारा ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉक्टर अमित चौधरी, डॉक्टर विजय अहलावत, डॉक्टर पीयूष, डॉक्टर विप्लव, डॉक्टर मनोज, डॉक्टर राहुल राणा, डॉक्टर जय एवं डॉक्टर भूपेंद्र मौजूद रहे।
क्रिकेट में सिविल अस्पताल की टीम बनी चैंपियन
क्रिकेट मैच में कप्तान जयबीर के नेतृत्व में सिविल अस्पताल बेरी की टीम विजयी रही। टीम बेरी ने फाइनल मुकाबले में सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ की टीम को 3 विकेट से हराया। दीनू मैन ऑफ द मैच रहे। सुपरवाइजर बहादुरगढ़ संदीप छिल्लर ने बेस्ट फील्डर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। ओटी सहायक कुलदीप ने 15 विकेट के साथ बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। टीम बेरी के कप्तान जयबीर बेस्ट बैट्समैन ऑफ द सीरीज रहे और शेंकी मालवा एलटी मातनहैल मैन ऑफ द सीरीज रहे।

खेल से मानसिक तनाव दूर होता है : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि फिट हेल्थ स्टाफ कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर आमजन को स्वस्थ रखने के लिए संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा फिट हैल्थ स्टाफ कार्यक्रम हैल्थ स्टाफ के काम के बोझ और तनाव को दूर करने के लिए एक सराहनीय प्रयास है। खेलों से मानसिक तनाव दूर होता है एवं स्वस्थ रखने के लिए भरपूर मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed