फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dhabas and restaurants have been built on Jhajjar-Badli Road, flouting regulations.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नियमों को ताक पर रखकर बने हैं झज्जर-बादली रोड पर ढाबा एवं रेस्टोरेंट

Fri, 21 Nov 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Dhabas and restaurants have been built on Jhajjar-Badli Road, flouting regulations.
फोटो नंबर 75: सड़क किनारे बंद पड़ा अवैध ढाबा जहां दो दिन पहले ग्राहक की गोली मारकर हत्या की गई।
बादली। झज्जर-बादली रोड पर जहांगीरपुर गांव में वेयरहाउस के बाहर बने अवैध ढाबों पर प्रशासन की तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यहां दो वर्ष पहले चार ढाबों को डीटीपी की टीम ने गिराया था। इसके बाद प्रशासन ने आंखें बंद कर लीं और यहां ढाबों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

यहां अधिकांश ढाबे सरकारी पेड़ को काटकर बनाया गया है। इस पर वन विभाग भी चुप्पी साधे हुए है। दिन में ढाबों के बाहर वाहन खड़ा होने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है तो यह रात को शराबियों का अड्डा बने रहते हैं। 2 दिन पहले शराब पीने को लेकर एक ढाबा संचालक और ग्राहक के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें ग्राहक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

यहां आए दिन झगड़ा और दुर्घटना होना आम बात है। यहां ढाबों के बाहर न तो कोई पार्किंग व्यवस्था है और न ही साइन बोर्ड हैं। उपमंडल अधिकारी डॉक्टर रमन गुप्ता का इस संबंध में कहना है कि सड़क के दोनों ओर स्थित ढाबों की जांच की जाएगी। यदि कोई ढाबा बिना अनुमति के बना है तो उन पर निर्धारित नियमों के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed