फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DGP and SP will soon be ordered to trace calls coming from abroad: Dushyant Chautala

डीजीपी और एसपी को विदेश से आने वाली कॉल जल्द ट्रेस करने का देंगे आदेश : दुष्यंत चौटाला

Thu, 29 Feb 2024 09:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 29 Feb 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
DGP and SP will soon be ordered to trace calls coming from abroad: Dushyant Chautala
बहादुरगढ़। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला वीरवार को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उपमुख्यमंत्री का कहना है कि नफे सिंह राठी हत्याकांड का मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है। राज्य की एसटीएफ और सभी जिलों की पुलिस इस मामले को ट्रेस करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस टीमों की संख्या बढ़ाने की जरूरत पड़ी तो बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी के परिवार को मिल रही धमकी के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन को इस संबंध में हिदायत जारी की जाएगी, साथ ही डीजीपी हरियाणा और एसपी को विदेश से आने वाली कॉल्स ट्रेस करने के आदेश दिए जाएंगे। दुष्यंत चौटाला का कहना है कि जो भी नफे सिंह राठी की हत्या में शामिल होगा, उन सबको ट्रेस किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नफे सिंह हमारे परिवार के सदस्य थे। इस समय स्थिति बेहद दुखद है। उन्होंने परिवार के लिए परमात्मा से प्रार्थना भी की। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन को इस संबंध में कहा जाएगा। इतना ही नहीं, जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों पर इस संबंध में कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed