फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DG jail Yashpal singal in Duleena Jail, inspection, Jhajjar

कदै-कदै आवे हैं डीजी, कमी हो तो बता दयो, दूर कर दूंगा : डीजी जेल

Fri, 11 Nov 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Fri, 11 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
DG jail Yashpal singal in Duleena Jail, inspection, Jhajjar
डीजी जेल यशपाल सिंगल - फोटो : bureau

ऐसी जिंदगी का क्या फायदा, आप जेल में बंद हों और घर वाले भी परेशान हैं। अपराध कभी शांति प्रदान नहीं करता, शांति केवल मेहनत से किए गए कार्य से मिलती है। अपराध का अंत बुरा होता है, इसलिए अपराध की दुनिया से दूर रहना चाहिए। यह बात डीजी जेल यशपाल सिंगल ने दुलीना जेल में बंद कैैदियों और बंदियों से रूबरू होते हुए कही।

विज्ञापन


सिंगल ने कैदियों और बंदियों से सवाल-जवाब भी किए और उनकी समस्याओं को भी जाना। डीजी ने ठेठ हरियाणवी भाषा में कहा कि जेल में कदै-कदै आवे है डीजी, कमी हो तो बता द्यो, दूर कर द्यूंगा। डीजी जेल करीब चार घंटे तक दुलीना जेल में रुके और कैदियों और बंदियों से बातचीत की। डीजी जेल दुलीना जेल की हरियाली और स्वच्छता को देखकर गदगद हुए और इसके लिए जेल अधीक्षक सुनील सांगवान और पूरे स्टाफ की प्रशंसा भी की।
विज्ञापन


इससे पूर्व डीजी का जेल प्रांगण में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं अधिकारियों ने गुलदस्ते भेंट किए। कैदियों और बंदियों ने भी तालियां बजाकर डीजी का स्वागत किया। इस दौरान एसपी जशनदीप सिंह रंधावा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलती हो जायां करै है, छुट्टी दे दो
जेल में बंद कैदियों और बंदियों ने डीजी के समक्ष अपना दुखड़ा रोया। उनका कहना था कि साहब गलती हो जाया करै है, पर ईब तो छुट्टी दे द्यो। हम सुधरेंगे, आगे ईसा काम ना करै।

नौजवान युवकों को जेल में बंद देखकर जताया दुख
जेल में युवाओं को बंद देखकर डीजी ने दुख जताया। डीजी ने युवकों को समझाते हुए कहा कि अपराध का अंत बुरा होता है। इसलिए अपराध की दुनिया से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि तुम जेल में बंद हो और तुम्हारे परिवार वाले पीछे से किस हालात में होंगे, इस बारे में आपको पता है। आप अंदर बंद हो और बाहर वो परेशान हैं।


वोकेशनल कोर्स शुरू कराने के दिए निर्देश
जेल में बंद कैदियों और बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का कोर्स करवाने के निर्देश जेल अधीक्षक ने दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य करने से जेल से बाहर निकलने पर ये लोग अपना कार्य कर सकेंगे और अपराध की दुनिया में कदम नहीं रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed