फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Devotees offered sacrifices in the World Peace Mahayagna

Jhajjar-Bahadurgarh News: विश्व शांति महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered sacrifices in the World Peace Mahayagna
27jjrp12- बेरी में चल रही विश्व शांति यज्ञ में आहुति डालते लोग। स्रोत : पुलिस
बेरी। बेरी कस्बे में स्थित विश्व प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शुक्रवार को महायज्ञ के तीसरे दिन धार्मिक आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

हालांकि आज महायज्ञ का अंतिम दिन है, लेकिन कार्यक्रम का विधिवत समापन मध्य रात्रि तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर आहुति दी और विश्व शांति की कामना की। इस महायज्ञ का आयोजन वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
विज्ञापन

आज अंतिम दिन 51 वैदिक पंडितों द्वारा निरंतर मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ की प्रक्रिया जारी रही। मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना हुआ था। आयोजन के अंतर्गत 11,000 दीपों का प्रज्वलन भी किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि इस महायज्ञ का उद्देश्य विश्व में शांति स्थापित करना और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed