फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Devotees offered prayers and made a wish to the Mother Goddess.

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां से मांगी मन्नत

Mon, 18 Mar 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 18 Mar 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered prayers and made a wish to the Mother Goddess.
सजा हुआ प्रसिद्व माता भीमेश्वरी मंदिर ।
बेरी। महाभारतकालीन माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में हर माह की अष्टमी की तरह रविवार को अष्टमी के दिन भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। भक्तों ने पवित्र सरोवर से मिट्टी निकालकर अपने परिवार की मंगल कामना की। सुबह से ही भक्तों की दर्शन करने के लिए लाइन लग गई। सुबह साढ़े 5 बजे मां को अंदर वाले दरबार से बाहर वाले भवन में लाया गया, जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ उनको स्नान करवाया। इसके बाद मंगला आरती करके मां के दर्शन भक्तों के लिए खोल दिए गए। दर्शनों का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। मंदिर के पुजारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि हर माह अष्टमी के दिन मां के दरबार में भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं व अपने परिवार में सुख शांति की कामना करते हैं। नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़े की जात, बच्चों के बाल उतरवाकर भक्तों ने पूजा अर्चना की। वहीं महिलाओं ने मां के मंदिर में पीपल के पेड़ पर धागा बांधकर मन्नत मागी। मां के दरबार मेें अष्टमी की भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा कड़े इंतजाम कर रखे थे। बेरी शहर चौकी प्रभारी प्रदीप दलाल ने बताया कि बताया कि अष्टमी के मंदिर में आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने लिए पहुंचते हैं। भक्तों को साफ सुधरा वातावरण मिल सके, इसके लिए पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed