फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Devotees danced to the hymns of Baba Shyam

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाबा श्याम के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

Mon, 15 Sep 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 15 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Baba Shyam
-फोटो 60 : जागरण में भजन प्रस्तुत करते गायक। स्रोत समिति
बहादुरगढ़। शहर के लाइनपार स्थित आरके फार्म हॉउस में प्राचीन श्री श्याम गुणगान मंडल की ओर से तीसरा बाबा श्याम का जागरण और भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान राकेश व्यास फौजी, अनिल बिंदल, निशांत जैन, राजबाला स्वामी की ओर से किया गया। मुख्यातिथि चुलकाना खाटू श्याम धाम देवेंद्र पुजारी, खाटू श्याम रोहद धाम विष्णु पांडे, गनौर से सतपाल महाराज, गणेश महाराज आदि रहे। जागरण में श्याम बाबा के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
विज्ञापन


गायक मंडली में संजय राजस्थानी, गायक धर्मेश दर्शन, गायक डिंपी राम, सुमन गौतम, श्रेया कौशिक की ओर से श्याम बाबा के भजनों का गुणगान किया गया। गायकों ने श्याम भक्तों को अपनी मधुर वाणी से गाए गए भजनों पर झूमने को मजबूर कर दिया। गायक संजय राजस्थानी की ओर से गाया गया भरदे रे, श्याम झोली भरदे...गीत पर पंडाल झूम उठा।
विज्ञापन

वहीं गायक धर्मेश दर्शन ने तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा, साथी हमारा कौन बनेगा, गायक डिंपी ने सावरिया करदो बेड़ा पार, सुमन गौतम ने मेरा हाथ थाम ले बाबा गीत प्रस्तुत किया। गायक श्रेया कौशिक ने माहौल को और आकर्षक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पकड़ लो हाथ बनवारी..., मेरी लाज रखना... गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जागरण में विशेष आकर्षण का केंद्र श्री श्याम बाबा का भव्य दरबार, भव्य शृंगार, 56 भोग, फूलों की वर्षा रही। प्रधान राकेश व्यास फौजी ने सभी लोगों के सुख समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि खाटू वाले श्री श्याम बाबा बहुत ही दयालु हैं। सच्चे मन से जो भी श्रद्धालु श्री श्याम बाबा की पूजा अर्चना करता है तो श्री श्याम बाबा भी अपने भक्तों के जीवन में आने वाले सभी संकटों को दूर कर उनके जीवन में अपार खुशियां भर देते हैं।

उन्होंने श्याम भक्तों के साथ भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। इस मौके पर प्रधान ओमबीर छिकारा, नरेश भारद्वाज, ऋषि भारद्वाज, एडवोकेट गौरव शर्मा, मोनू निजामपुर, लक्ष्मी छिकारा, पूनम देवी, पूजा शर्मा, शारदा देवी, कमला, प्रमिला आदि श्याम भक्त मौजूद रहे।

-फोटो 60 : जागरण में भजन प्रस्तुत करते गायक। स्रोत समिति

-फोटो 60 : जागरण में भजन प्रस्तुत करते गायक। स्रोत समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed