{"_id":"6494a2c9e6f91dec92056a84","slug":"development-work-will-start-soon-in-the-city-works-worth-575-million-passed-from-nap-jhjhar-news-c-200-1-bgh1001-703-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, नप से पास हुए साढ़े 57 करोड़ के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, नप से पास हुए साढ़े 57 करोड़ के कार्य
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद की वित्त एवं अनुबंध समिति की पहली बैठक में एक साल के बाद नप की नई बनी फाइनेंस कमेटी ने 117 कामों की स्वीकृति दे दी है। इस बैठक में शहर में 57 करोड़ 47 लाख 82 हजार के काम पास किए गए हैं। इनमें से कुछ की स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारियों व सरकार को पत्र भेजा जाएगा। ईओ संजय रोहिल्ला ने कहा कि अब टेंडर लगाकर काम शुरू करवाए जाएंगे। बैठक में चेयरपर्सन सरोज राठी, वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला, वार्ड 18 के पार्षद संदीप दहिया और वार्ड 30 की पार्षद नीना राठी जो इसके सदस्य हैं ने मिलकर इसे पास किया।
यहां बनाए जाएंगे नाले और सड़कें
शहर में अब साढ़े दस करोड़ के पांच बड़े कामों की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद करीब दस माह बाद तकनीकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। इनमें 1.99 करोड़ की लागत से सेक्टर-2 में नाला की मरम्मत व विभिन्न पार्कों का सुंदरीकरण, 2.15 करोड़ की लागत से झज्जर चुंगी से सेक्टर 6-7 डिवाइडर रोड तक सीसी की सड़क दोनों तरफ इंटरलाकिंग पेवर ब्लाक और आरसीसी नाला वाटर वक्र्स से झज्जर चुंगी तक, 1.23 करोड़ की लागत से नाहरा-नाहरी रोड से निजामपुर रोड तक सीसी रोड, 2.68 करोड़ की लागत से वार्ड 11 में आरसीसी नाला रेलवे क्रासिंग से छोटूराम नगर में निजामपुर रोड और कोमल पब्लिक स्कूल तक तथा 2.47 करोड़ की लागत से सेक्टर-9 व 9ए में अंदरूनी सड़कों की मरम्मत का काम होना है।
ये होंगे विकास कार्य
शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या में से एक हजार बंदरों को पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर छोडऩे को लेकर टेंडर छोडऩे की स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ शहर के सभी पार्कों व ग्रीन बेल्ट शहर के सभी चौक, चौराहों, वेस्ट जुआं ड्रेन व अन्य स्थानों का सुंदरीकरण। शहर के मुख्य रोड पर तिरंगा वाली हाईमास्ट लाइट लगेंगी। बहादुरगढ़ में तिरंगा फहराने के लिए बड़ा पोल लगाने पर भी चर्चा हुई। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का प्रस्ताव, लो लाइन एरिया में नहीं होगा जलभराव, डिस्पोजल, शहर के सभी मुख्य द्वार व प्रवेश द्वारों के सुंदरीकरण का प्रस्ताव व मैन रोड, बाजारों व सभी चौराहों पर तिरंगा पोल व रोप लाइट, झज्जर चौक से नगर परिषद सीमा तक झज्जर रोड व नाले का निर्माण व सुंदरीकरण, नगर परिषद क्षेत्र में ट्रांसफार्मर, पोल व तार। वार्डों में गलियां नालियां बनाने का प्रस्ताव, छोटूराम नगर में रेलवे लाइन के साथ लगे दो पार्क विकसित करने। शहर के सभी श्मशान घाट को अत्याधुनिक बनाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
इन कामों को भी मिली स्वीकृति
विकास नगर की गली, ड्रेन पटेल पार्क, रेलवे पार्क, शंकर गार्डन की गलियां, सुभाष नगर में गलियां, वार्ड पांच में ड्रेन, हरि व जोहरी नगर की गलियां, वत्स नगर में ड्रेन, शमशान वाली गली, अशोक विहार की गलियां, वार्ड आठ में सड़कों की मरम्मत, छोटूराम नगर में सड़क, वार्ड 19 में बरसाती नाला, सेक्टर छह में नालों की मरम्मत, वार्ड 19 में सड़क, वार्ड 20 में सड़क, वार्ड 24 में सड़क, 23 व 25 में सड़क, वार्ड 13 में नाली की मरम्मत, सैनिक नगर में गलियां, वार्ड 11 में गलिया, वार्ड 12 में बरसाती नाला, वैस्ट जआं ड्रेन को ढकना, 66 फुटा रोड की गलियां, वार्ड 22 में गलियां, पटेल नगर व सेक्टर छह में नाला, ममान बिहार मेंं गलियां, जटिया मोहल्ले में गलियां, वार्ड 28 में नाले की मरम्मत, वार्ड 24 में बरसाती नाले की मरम्मत व वार्ड 27 में गलियां, वार्ड 31 में गलियां, वार्ड 21 में ड्रेन की मरम्मत। वार्ड 9 मेंं गलियां, वार्ड 23 में गलियां, वार्ड 22 में नाले की मरम्मत, वार्ड 23 में गलियां, सिविल अस्पताल के पास सड़क, वार्ड 26 में गली, कबीर बस्ती में बरसाती नाला, सेक्टर-6 के पार्कों की मरम्मत, डिग्गी वाले रोड पर नाला, मैन ग्राउंड में शेल्टर होम की बाउंडरीवाल, सभी वेस्ट प्वाइंट पर बाउंडरी वाल, नालों पर स्लैब, ताऊ देवी पार्क में शौचालय, एक हजार बंदरों को पकड़ा जाएगा। वार्ड 18 में ड्रेन, पंपिंग मशीन, ओमेक्स सिटी के पास ड्रेन, सेक्टर-6 के द्वार, नाइट शैल्टर की पहली मंजिल, गउ गौरा पार्क की मरम्मत, रेलवे पार्क का निर्माण, हाउसिंग बोर्ड में मरम्मत, डा, मंगलसेन कम्युनिटी सेंटर की मरम्मत, सेक्टर-7 में नया कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-7 में पार्किंग, सेक्टर-6 व 2 में कम्युनिटी सेंटर की मरम्मत। सीनियर सिटीजन क्लब की मरम्मत, स्टाफ क्वार्टर की मरम्मत, वेस्ट जुआं ड्रेन की सफाई, देवीलाल पार्क में मरम्मत, सांैदर्यकरण, हरियाली व स्ट्रीट लाइट के स्पेशल पोल हैं।
वर्जन...
बैठक में 117 कामों को पास कर दिया गया है जिन पर 57 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। कुछ कामों को नप के स्तर पर तैयार किया जाना है व कुछ को तकनीकी हिसाब से स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारियों व सरकार से पास करवाने के बाद जल्द से जल्द सभी कामों को लेकर टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जाना है।
-संजय रोहिल्ला, ईओ नगर परिषद बहादुरगढ़।