फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Development work will be done in Siddipur with 10 lakh rupees

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिद्दीपुर में 10 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य

Fri, 21 Jun 2024 05:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Jun 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Siddipur with 10 lakh rupees
बहादुरगढ़। गांव सिद्दीपुर के दादा नावटिया मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेश कौशिक, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि सत्यवान दलाल समेत अन्य ने बढ़चढ़ कर शिरकत की। उनका यहां पहुंचने पर ग्रामीणों व मंदिर प्रबंधक कमेटी सदस्यों ने जोरदार अभिनंदन किया। पूर्व विधायक नरेश कौशिक व चेयरपर्सन प्रतिनिधि सत्यवान दलाल ने दादा नावटिया मंदिर में जहां मत्था टेक आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद कई ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के समक्ष जनसमस्याएं भी रखी। इस पर उन्होंने ग्रामीणों को उनके जल्द समाधान करवाए जाने के लिए आश्वस्त भी किया। पूर्व विधायक नरेश कौशिक, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि सत्यवान दलाल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में 10 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने दादा नावटिया मंदिर परिसर में लगी टीन शैड का उद्घाटन गांव के बुजुर्ग व्यक्ति के हाथों से करवाया। गांव के श्मशान घाट में लगे टीन शैड का भी उद्घाटन किया। लोगों के मनोरंजन के लिए हरियाणवीं रागिनी कार्यक्रम भी हुआ। काफी संख्या में ग्रामीणों ने इसका आनंद लिया। इस मौके पर सोनू सरपंच, पूर्व सरपंच जयकिशन, ब्लॉक पार्षद हरवेश मान, गांव के मंदिर कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed