फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   dethbody recover in ashok nager

अशोक नगर में मिला शव, नहीं हो सकी पहचान

Mon, 06 Sep 2021 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
dethbody recover in ashok nager
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र के अशोक नगर में स्थित अंबेडकर चौपाल के निकट एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

लाइनपार थाना पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी कि अशोक नगर की अंबेडकर चौपाल के निकट एक दुकान के बाहर एक व्यक्ति शव में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए। मृतक के कपड़ों की जेब में भी ऐसा कोई कागज या मोबाइल फोन नहीं मिला जिसकी मदद से पहचान हो सके। मृतक की उम्र 40 वर्ष के आसपास आंकी गई है। मृतक के शरीर पर लाल नीले रंग की शर्ट हल्के नीले रंग की पैंट है। व्यक्ति की मौत किन कारणों के चलते हुए इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान से संबंधित सूचना सभी पुलिस चौकियों और थानों में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed