फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Destroyed a woman's ears by engaging in conversation

Jhajjar-Bahadurgarh News: बातों में उलझाकर महिला के कानों के बाले उड़ाए

Sat, 10 Aug 2024 06:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 10 Aug 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Destroyed a woman's ears by engaging in conversation
बहादुरगढ़। शहर में दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित एक अस्पताल से इलाज कराने के बाद घर जाने के लिए अपने पति का इंतजार कर रही महिला के साथ ठगी हो गई। रास्ता पूछने के बहाने दो शातिरों ने महिला को पैसों का लोभ देकर कंकर और कागज के पैकेज से भरी थैली पकड़ा दी और उसके कानों के बाले ले उड़े।
विज्ञापन

वारदात कानोंदा निवासी सुनील देवी के साथ हुई। कानोंदा निवासी ऑटो चालक सुखबीर ने बताया कि वह उसकी पत्नी सुनील देवी को वीरवार को इलाज के लिए आरजे अस्पताल में लाया था। पत्नी को अस्पताल में छोड़कर घर चला गया। बाद में सुनील देवी को लेने आया तो वह अस्पताल से कुछ दूर नाले के पास मिली। उसने बताया कि वह दोपहर 12 अजे अस्पताल से इलाज कराने के बाद घर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान दो लोग आए और आनंद विहार का रास्ता पूछने लगे। लोगों ने हाथ में थैली दिखाकर बताया कि उनके पास काफी पैसे हैं और मुझे बातों में उलझा लिया। मैं उनके साथ चली पड़ी और गंदे नाले के साथ एमआईई पार्ट-ए में जाने पर उन्होंने मेरे कानों के बाले उतरवा लिए और मुझे वह थैली दे गए। बाद में पता चला कि रूमाल की थैली में कंकर और कागज के पैकेट थे। इसके बाद एहसास हुआ कि दोनों शातिर बातों में उलझाकर उसके कानों के बाले ले उड़े हैं। महिला के पति की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शातिरों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed