फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Deshori Kaj's proposal got approval

Jhajjar-Bahadurgarh News: देशोरी काज के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Mon, 29 Jul 2024 06:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 29 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Deshori Kaj's proposal got approval
झज्जर। गांव सिलानी में पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें सिलानी जालिम व सिलानी कैसो गांव की ग्राम पंचायत शामिल हुई। पंचायत में देशोरी काज के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई ।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता ऋषिपाल चाहर (प्रधान चाहर खाप) ने की। इस प्रस्ताव को पंचायत द्वारा सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। चाहर खाप व गांव के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा एक काज कमेटी का गठन किया जाएगा। भूप सिंह प्रधान (12 खाप) मांडोठी व प्रधान गोवर्धन महरौली प्रधान (360 खाप) काज कमेटी में भाग लेकर स्वीकृति लेकर इस आयोजन को संपन्न कराएंगे। उमंग चाहर ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति की झलक के साथ आधुनिकता से भरे मनोरंजन को दर्शाने वाले इस देशोरी काज में वह स्वयं 200 गांवों में जाकर सभी राजनेताओं और विभिन्न हस्तियों को इस आयोजन में आमंत्रित करेंगे। सिलानी गांव के बच्चे हो युवा वर्ग हो या बुजुर्ग व्यक्ति हो, सभी इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसमें 25 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। यह आयोजन देशभर की पंचायतों और उनके प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाना होता है ताकि वे अपना सुख दुख साझा कर सके। यह एक ऐतिहासिक पल होगा और दलित समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed