फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Deputy Commissioner did surprise inspection of SIASTE and Model School

उपायुक्त ने किया एसआईएएसटीई और मॉडल स्कूल का औचक निरीक्षण

Fri, 31 Dec 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner did surprise inspection of SIASTE and Model School
झज्जर। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने वीरवार को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन, झज्जर (एसआईएएसटीई) और मॉडल स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राचार्य की मौजूदगी में गैरहाजिर मिले शिक्षकों और स्टाफ की हाजिरी रजिस्टर में अनुपस्थिति दर्ज की और अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने शैक्षणिक परिसर को साफ सुथरा और सुंदर बनाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान छात्रावास की स्थिति, शैक्षणिक परिसर के बाहर मेन रोड पर कानून व्यवस्था आदि के विषय में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों से कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। जहां भी गड़बड़ी दिखती है, आप तुरंत प्रशासन के संज्ञान में लाएं, तत्काल समाधान किया जाएगा। डीसी ने प्रारंभ स्कूल में शिक्षकों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र लक्ष्य तय करके आगे बढ़ें। लक्ष्य को जीवन पर बोझ न बनने दें। उन्होंने पाठ्य पुस्तकों का चयन, अनुशासन व मनोबल, सकारात्मकता आदि विषयों पर जानकारी साझा की। इस दौरान छात्र-छात्राओं से पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन

प्रतिदिन असेंबली करने के निर्देश
डीसी ने कहा कि प्रारंभ स्कूल में प्रात: काल प्रतिदिन असेंबली में सुबह सभी छात्र और शिक्षक मौजूद रहें। इससे स्कूल का माहौल और बेहतर होगा। असेंबली में देश-विदेश की मुख्य घटनाओं से संबंधित न्यूज अपडेट दी जाए। इससे छात्रों में सामान्य व व्यवहारिक ज्ञान के साथ और जानकारी जुटाने की जिज्ञासा बढ़ेगी। उपायुक्त श्यामलाल पूलिया ने कहा कि आप भावी शिक्षक हैं। शिक्षकों को विषय के ज्ञान के अलावा दूसरे विषयों का ज्ञान भी होना जरूरी है। तभी शिक्षक बेहतर तरीके से छात्रों को पढ़ा पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में होगा छात्रों का टेस्ट
उन्होंने कहा कि छात्र सुबह जल्दी उठकर पढ़ने की आदत डालें। प्रशासन प्रारंभ स्कूल में पढ़ रहे छात्रों का जनवरी माह में टेस्ट आयोजित करेगा। इसमें विषयों से संबंधित सहित सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे जाएंगे। टेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 11 हजार रुपये तथा दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 5100 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इस अवसर पर सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सहित विद्यालय का स्टाफ व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed