फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Deputy Chief Minister Dushyant Chautala hoisted the flag in Bahadurgarh

Haryana: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बहादुरगढ़ में किया ध्वजारोहण, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Mon, 15 Aug 2022 11:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Aug 2022 11:58 AM IST
सार

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस पावन अवसर हमें उन वीरों से प्ररेणा लेनी चाहिए जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dushyant Chautala hoisted the flag in Bahadurgarh
बहादुरगढ़ में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया ध्वजारोहण। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति से ओतप्रोत हो गरिमामयी ढंग से मनाया गया। इस दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण करने उपरांत मार्च मास्ट की सलामी ली। पुलिस, एनसीसी और स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट किया। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पूरे देश में देशभक्ति की भावना से लोग ओतप्रोत हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान काफी बल मिला है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत मोहत्सव में देश के हर घर तक तिरंगा पहुंचाया गया। आज हमारा तिरंगा देश के हर कोने में शान से लहरा रहा है। दुष्यंत चौटाला ने स्वतंत्रता सैनानियों के जज्बे को भी सलाम करते हुए उन्हें नमन किया। 
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस पावन अवसर हमें उन वीरों से प्ररेणा लेनी चाहिए जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शहीदों की वीरांगानाओं व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में डीसी कैप्टन शक्ति, एसपी वसीम अकरम, एसडीएम भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, जननायक जनता पार्टी के बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र प्रधान संजय दलाल सहित शहर के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री ने शहर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धाजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed