फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Deploying trained police personnel on the border, problems due to road closure

Jhajjar-Bahadurgarh News: बॉर्डर पर प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों की तैनाती, रास्ता बंद होने से परेशानी

Fri, 23 Feb 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 23 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Deploying trained police personnel on the border, problems due to road closure
: टीकरी बॉर्डर किया गया सील व तैनात अर्धसैनिक बल।
बहादुरगढ़। शंभू और दाता सिंह वाला बॉर्डर पर किसानों द्वारा दो दिनों तक दिल्ली कूच न किए जाने के ऐलान के बाद बहादुरगढ़ में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर वीरवार को शांति रही। पुलिस प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों को सीमा पर तैनात कर रही है। उधर बॉर्डर सील होने से आवागम प्रभावित रहा और लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार को सीमा पर अर्धसैनिक बल पूरी तरह सुरक्षा में तैनात रहे। वीरवार को दिल्ली सीमा सील होने का 10वां दिन रहा। पुलिस की ओर से सुरक्षा के लिए 10 कंपनियां लगाई गई हैं। आधुनिक हथियारों से लैस इन कंपनियों को बेहतर ट्रेनिंग दी गई है। एसपी डॉ. अर्पित जैन भी व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। उपद्रव करने वाले और कानूनी व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटने की पुलिस की पूरी तैयारी है। वहीं दूसरी ओर बॉर्डर सील होने के बाद शहरवासियों के साथ-साथ अन्य जिलों से आने वाले लोगों को दिल्ली आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ सेक्टर-9 मोड़ पर को पांच लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। इनमें सबसे पहले लोहे के बैरिकेड पर कंटीली तारें लगाई गई है। इसके बाद सीमेंट के बड़े-बड़े पत्थर खड़े किए गए हैं। इससे आगे सीमेंट और सरियों के दो बड़े-बड़े पत्थरों को आपस में मिलाकर कंक्रीट की दीवार खड़ी की गई है। दीवार लगभग 5 फुट चौड़ी है। इसके ऊपर अर्धसैनिक बल तैनात रहते हैं। इससे आगे लोहे के कंटेनरों में मिट्टी भरी गई है। सड़क पर भी आगे तक मिट्टी का ढेर लगाया गया है। यदि किसान बहादुरगढ़ पहुंचते हैं तो उन्हें दिल्ली की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने की रास्ता खोलने की मांग
दिल्ली बॉर्डर पिछले 10 दिनों से पूरी तरह सील हैं। इसके चलते शहरवासियों और अन्य शहरों से दिल्ली की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। इनमें न केवल आमजन बल्कि बीमारियों से ग्रस्त लोग भी परेशान हैं। लोगों ने दिल्ली और हरियाणा पुलिस प्रशासन से आह्वान किया है कि दिल्ली जाने वाले किसी भी एक बॉर्डर से एक लाइन को खोल दिया जाए। ताकि लोग दिल्ली आसानी से आ जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed