{"_id":"6580ac99042c0594b9011644","slug":"department-alerts-on-new-variants-of-corona-use-mask-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-6460-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कोरोना के नए वेरिएंट पर विभाग अलर्ट, मास्क का प्रयोग करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कोरोना के नए वेरिएंट पर विभाग अलर्ट, मास्क का प्रयोग करें
Tue, 19 Dec 2023 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। देश में कोविड-19 का नया सब वेरिएंट जेएन-1 मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया। हालांकि जिले में अब तक इसका कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने को कहा है, ताकि कोई इसकी चपेट में न आए।
स्वास्थ्य विभाग ने ऑॅक्सीजन प्लांट, ऑॅक्सीजन सिलिंडर सहित अन्य उपकरणों के साथ मॉकड्रिल पूरी कर ली है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका प्रयोग भी किया जा सके। केरल में कोविड का नया सब वैरिएंट जेएन-1 मिला है। इससे वहां चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी यह वैरिएंट मिल चुका है। नया वैरिएंट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया है। सभी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी उपकरणों की जांच कर उसकी दोबारा से ओवरहीलिंग करवाई गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका प्रयोग किया जा सके।
हो रही है टेस्टिंग
जिले में कोविड की टेस्टिंग बंद नहीं हुई है और लगातार हो रही है। ऐसे में अब तक जांच में कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है।
यह बरतें सावधानी
-भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाए।
-जुकाम होने, छींक आने पर अच्छी तरह से हाथ धोएं।
-मास्क का प्रयोग करें।
कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर एहतियात बरती जा रही है। टेस्टिंग भी जारी है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वह नियमों का पालन करें।
- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन, झज्जर।