{"_id":"57d994ed4f1c1beb5bd48fd7","slug":"dengue-case-dengue-case-found-dengue-case-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 सैंपलों में मिला एक डेंगू पॉजिटिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 सैंपलों में मिला एक डेंगू पॉजिटिव केस
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक अस्पताल में डेंगू जांच के लिए गए 23 सैंपलों में से एक केस पॉजिटिव मिला है। इस तरह अब तक जिले में 140 सैंपलों की जांच में सात पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से अधिकतर बहादुरगढ़ डिविजन से ही हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में जो एक नया केस मिला है, वह शहर की बैंक कॉलोनी का है और प्राइवेट अस्पताल से उसके सैंपल जांच के लिए अस्पताल की स्पेशल लैब में पहुंचा था।
जिले में मलेरिया और डेंगू के नोडल ऑफिसर डॉ. कुलदीप ने बताया कि बुधवार को अस्पताल की लैब से सभी 23 सैंपलों की जांच रिपोर्ट उन्हें मिली है। इनमें से नजफगढ़ रोड स्थित बैंक कॉलोनी के एक युवक को डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। वह शहर के बस स्टैंड के नजदीक लगते एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा था। यहां जांच के दौरान उसके सैंपल लिए गए और बाद में नागरिक अस्पताल में भेजे। जहां जांच-पड़ताल दौरान वह इसमें पॉजिटिव मिला है। उसकी केस हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल जो युवक डेंगू पॉजिटिव पाया गया है, वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अभी विचाराधीन है।
होगा सर्वे, बनेंगी स्लाइड
जिस बैंक कॉलोनी में डेंगू का नया केस सामने आया है, वहां का सर्वे किया जाएगा कि किस घर में लोग बुखार से पीड़ित है और कब से। यही नहीं जो भी बुखार पीड़ित मिलेगा, उनकी स्लाइडें बनाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम वीरवार से वहां सर्वे शुरू कर देंगी। साथ में फॉगिंग के लिए भी संबंधित विभाग को उचित दिशानिर्देश भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
लार्वा की जांच में लगी टीमें
पिछले साले के मुकाबले अबकी बार डेंगू के केस ज्यादा नहीं हैं। ऱ्स्वास्थ्य विभाग की एंटी लार्वा, दूसरी टीमें लोगों को जागरूक करने में लगी हुई है। मच्छरों से बचाव को लेकर उन्हें अवगत करा रही है, साथ में जहां पर भी डेंगू-मलेरिया मच्छर का लार्वा मिलता है, वहां दवा डालकर उसे नष्ट भी किया जा रहा है। शिक्षण संस्थानों और अन्य जगहों पर जाकर भी स्वास्थ्यकर्मी मच्छरों से बचाव को लेकर आम जन को जागरूक कर रहे हैं, ताकि कोई व्यक्ति मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया की चपेट में न आए।
किट होने के बावजूद जांच नहीं
इन दिनों अधिकांश घरों में लोग तेज बुखार, उल्टी, सिरदर्द, बदन दर्द, ज्वाइंट पेन, कमजोरी आना, हड्डियों में दर्द सहित अन्य लक्षणों से पीड़ित हैं। वायरल इंफेक्शन ने लोगों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है। डॉक्टर के पास जांच के लिए जाते हैं तो चिकनगुनिया के लक्षण होने की बात कहते हैं। नागरिक अस्पताल में चिकनगुनिया के टेस्ट के लिए विभाग की ओर से कई दिनों पहले एक किट भेजी थी, लेकिन अभी तक उस किट से सैंपल जांच का काम शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में अब किसका इंतजार है, इसको लेकर आखिर सवाल खड़ा हो रहा है। तीमारदारों राकेश, रामदास, सुभाष व अनिल का कहना है कि जब जांच ही नहीं करनी तो किट भेजने का फायदा ही क्या?