{"_id":"6192b329711cca0e6d000663","slug":"dengue-broke-all-the-records-for-the-first-time-the-figure-crossed-250-jhjhar-news-rtk629949682","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पहली बार आंकड़ा 250 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पहली बार आंकड़ा 250 पार
विज्ञापन
डेंगू प्रभावित इलाके में फोगिंग करता कर्मचारी।
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। पहली बार इतनी बढ़ी संख्या में डेंगू के मरीज जिले में मिले हैं। सोमवार को 90 सैंपलों की जांच में 12 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इस बार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 255 हो गई है। अब तक 1308 सैंपलों की जांच हो चुकी है। वर्ष 2015 में सबसे अधिक 250 मरीज डेंगू के मिले थे। उसके बाद इस साल अब तक 255 केस सामने आ चुके हैं।
इस समय जिले में दिनों दिन डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। डेंगू से बचाव के लिए लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। बदलते मौसम के कारण निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम व नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। विभाग की तरफ से बुखार के सभी मरीजों की स्लाइड बनाई जा रही हैं। जिन मरीजों को डेंगू के लक्षण दिखाई देते हैं तो उनके सैंपल लेकर जांच की जा रही है। विभाग का मानना है कि जब से जिले में डेंगू की जांच की सुविधा बढ़ी है उसी प्रकार सैंपलों की जांच के दौरान मरीज भी बढ़े हैं।
सात साल के डेंगू के मरीजों के आंकड़े
वर्ष डेंगू के मरीज
2015 250
2016 45
2017 111
2018 56
2019 07
2020 28
2021 अब तक 255
डेंगू प्रभावित इलाकों में फॉगिंग करवाई जा रही है। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए पूरी तरह सावधान रहने की आवश्यकता है। डेंगू की जांच झज्जर व बहादुरगढ़ के अस्पतालों निशुल्क की जा रही है। - डॉ. सरिता गोरी, उप सिविल सर्जन, झज्जर।