{"_id":"57c5dc7d4f1c1bbe122cb5d7","slug":"dengu-dengu-patient-three-more-cases-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का खौफ, तीन और मिले मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का खौफ, तीन और मिले मरीज
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
mosquito
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश का आधे से ज्यादा मौसम बीत जाने के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के तीन अन्य लोगों के डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि हुई। इससे पहले भी तीन लोगों के डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि हो चुकी है। इस प्रकार क्षेत्र में छह लोगों को डेंगू हो चुका है।
छह केस आ चुके सामने
डेंगू के डंक के खतरे से चिंता बढ़ती जा रही है। लोगों को मच्छरों से सावधान रहने की जरूरत है। कुछ दिन पहले नागरिक अस्पताल के की जांच लैब में 39 संदिग्ध बुखार पीड़ितों के रक्त के नमूनों की जांच शुरू की गई थी। इनमें से बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी के एक व्यक्ति, एचएनजी कॉलोनी के एक व्यक्ति और गांव बुपनिया निवासी एक व्यक्ति के डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। बुपनिया निवासी युवक अब ठीक है। वह अपने घर में आराम कर रहा है, जबकि बाकी दोनों मरीज नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं। तीन बुखार पीड़ितों को पहले ही डेंगू पीड़ित घोषित किया जा चुका है। इस प्रकार क्षेत्र में अब तक छह डेंगू पीड़ित सामने आ चुके हैं।
विभाग ने की फॉगिंग शुरू
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. कुलदीप ने बताया कि इन डेंगू पीड़ितों के घरों में और आसपास के घरों में फॉगिंग कराई जा रही है। उनके परिजनों और आसपास के लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए समझाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश पर्याप्त मात्रा में हुई, जिससे वातावरण मच्छरों के अनुकूल हो गया है और ज्यादा मच्छर पनपने की आशंका है। इसलिए लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। अपने घरों के अंदर और आसपास पानी नहीं ठहरने देना चाहिए। पानी के साथ रूम कूलर चलाने से बचना चाहिए। बुखार होने की हालत में तुरंत डाक्टर से सलाह लेनी चाहिए।