{"_id":"61bcdb645d10ed0f6075d917","slug":"dence-fog-slow-down-the-speed-of-vehicles-jhjhar-news-rtk6330419155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। शहर में शीत लहर के साथ ही शुक्रवार को सुबह अचानक छाए कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई। घने कोहरे में दृश्यता कम रही। वाहन चालक सुबह के समय वाहनों की हेडलाइट जलाकर सड़कों से गुजरते नजर आए।
शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिन में कुछ समय के लिए निकली धूप से अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़ा, जो कि शुक्रवार को 19 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को धूप में थोड़ी राहत मिली। लेकिन दिन ढलते ही ठंड से लोग फिर ठिठुरते दिखाई दिए। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे घना कोहरा छा गया। शहर के बाहरी क्षेत्र में हर तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। पेड़ों से बूंदें टपक रही थी। सड़क पर इक्का-दुक्का वाहन ही लाइट जलाकर निकल रहे थे, उनकी गति भी बहुत धीमी थी।
सुबह व शाम के समय शहर में लोग भी अलाव ताप रहे थे। सुबह टहलने वाले लोग भी काफी कम दिखाई दे रहे थे। सुबह करीब साढे 10 बजे के बाद कोहरा छंटता दिखा और 11 बजे धूप निकल आई। हवा की गति करीब छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं हवा में नमी की मात्रा 68 प्रतिशत रही। तीन दिन से ठंड का प्रकोप अधिक बढ़ने लगा है। हालांकि इस समय फसलों के लिए ठंड का बढ़ना बहुत जरूरी है। ठंड के साथ-साथ फसलों में नमी की मात्रा बरकरार रहती है। जिससे किसानों की फसलों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कोहरे के दौरान सावधानी बरतने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से बार-बार एडवाइजरी जारी की जा रही है। कोहरे के मौसम में एहतियात रखने व सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने से न केवल वाहन चालक स्वयं को बल्कि दूसरों को भी सुरक्षित रख सकेंगें। कोई भी वाहन चालक शराब व किसी अन्य तरह का नशा करके वाहन न चलाए। झज्जर यातायात पुलिस ने वाहन को धीमी गति से चलाने का आह्वान किया है। खराब मौसम के दौरान सड़क पर सफर के दौरान वाहन चालक यह भी सुनिश्चित करें कि वाहनों की हैड लाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट सहित इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, विंडस्क्रीन वाइपर, बैटरी व कार हीटिंग सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हैं। धुंध के दौरान यात्रा करते समय वाहन चालक लो-बीम हैड लाइट का इस्तेमाल करें। धुंध के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में इंडिकेटरस को भी लगातार ऑन रखें। वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लाइट व रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगवाएं। ताकि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों को भी आपके वाहन का पता चल सके। यदि कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है तो ऐसी स्थिति में फॉग लाइट का उपयोग अवश्य करें।