फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demonstration in Linepar against rising inflation

Jhajjar-Bahadurgarh News: बढ़ती महंगाई के खिलाफ लाइनपार में प्रदर्शन

Sun, 24 May 2026 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 24 May 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Linepar against rising inflation
फोटो-57: बहादुरगढ़ के लाइनपार में प्रदर्शन करते संगठन के सदस्य। स्रोत संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) के बैनर तले रविवार को पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, रसोई गैस और दूध समेत जरूरी वस्तुओं के बढ़ते दामों के विरोध में लाइनपार क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों के लोगों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक पर प्रदर्शन किया।

जिला कमेटी सदस्य रामकिशन, सतबीर सिंह बल्हारा और राजबीर सिंह छिल्लर ने कहा कि सरकार को अमेरिकी प्रभाव से दूर रहकर रूस, ईरान सहित उन देशों से कच्चा तेल खरीदना चाहिए जहां से सस्ता उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी तब भी तेल कंपनियों ने आम जनता को राहत नहीं दी और भारी मुनाफा कमाया। वक्ताओं ने कहा कि वस्तुओं के दाम बढ़ाना पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने लोगों से बढ़ती महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने और सरकार को कीमतें वापस लेने के लिए मजबूर करने का आह्वान किया। प्रदर्शन में रामकिशन, सतबीर सिंह, राजबीर सिंह, जगबीर सिंह, वीके सोनी, अमन कुमार, अमरपाल सिंह, रोहित, राजसिंह, गोपाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

फोटो-57: बहादुरगढ़ के लाइनपार में प्रदर्शन करते संगठन के सदस्य। स्रोत संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed