{"_id":"6a2c0050f771e194980ac6ee","slug":"demand-to-roll-back-the-hike-in-fertilizer-and-diesel-prices-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-124500-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: खाद और डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: खाद और डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग
Sat, 13 Jun 2026 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 13 Jun 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने केंद्र सरकार द्वारा डीजल तथा विभिन्न प्रकार के उर्वरकों के दामों में की गई बढ़ोतरी पर गहरी चिंता जताते हुए इसे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल और सचिव जयकरण मांडौठी ने इसका विरोध किया है।
दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है जिससे किसानों की कमर टूट रही है और खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। देश का किसान पहले ही महंगाई की मार झेल रहा है। अब यूरिया, सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी) और एनपीके खादों के दाम बढ़ने से खेती करना और अधिक महंगा हो जाएगा।
इसके अलावा डीजल, पेट्रोल, कीटनाशकों और कृषि यंत्रों की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं डीएपी समेत कई खादों की कमी भी किसानों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है।