{"_id":"65e77c820d424d66570f2454","slug":"demand-to-make-drains-from-netaji-chowk-instead-of-diamond-chowki-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108482-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: डायमंड चौकी की बजाय नेताजी चौक से नालियां बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: डायमंड चौकी की बजाय नेताजी चौक से नालियां बनाने की मांग
Wed, 06 Mar 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर के व्यापारी अपनी समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिला नगर आयुक्त परवेश कादियान से मिले और समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। जिला नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाएगा। व्यापारियों का नेतृत्व व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने किया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद ने डायमंड चौक से आंबेडकर चौक तक नाले बनाने का प्रावधान रखा है, जिस पर 20 लाख रुपये खर्च होने हैं। यह नाले नेताजी चौक से आंबेडकर चौक तक बनने चाहिए थे। 500 फीट आगे तक नाले बनाने का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि वहां पहले ही पानी निकासी के लिए नालियां बनी हुई हैं। उनको दोबारा तोड़कर बनाने से सिर्फ समय व धन की बर्बादी होगी। उन्होंने बताया कि नेताजी चौक से आंबेडकर चौक तक नालियां पूरी तरह से जाम हैं और पूरा दिन पानी सड़कों पर जमा रहता है। इससे व्यापारी भी परेशान हैं। उसकी दोबारा से जांच करवाकर वहां से निर्माण का काम शुरू कराया जाए। वहीं व्यापारियों ने बताया कि छिकारा चौक से धौड़ चौक (बैंक रोड) पर हमेशा सड़क पर गंदा पानी खड़ा रहता है। उस रोड के नालों की सफाई भी पूर्णतया करवाई जाए ताकि साथ लगती तीन काॅलोनियां कंवर सिंह कॉलोनी, ऋषि कॉलोनी और प्रिया कॉलोनी में नालों का गंदा पानी न भर सके। जिला नगर आयुक्त ने इसे भी चेक कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मोंटू खुराना, प्रेम शर्मा, अतुल सोनी, केवल अरोड़ा, विक्की मौजूद रहे।
डस्टबिन रखें सभी व्यापारी
जिला नगर आयुक्त परवेश कादियान ने कहा कि सभी व्यापारी अपनी दुकानों में डस्टबिन रखे और उसमें ही कचरा डालें। गाड़ी आने पर कचरा गाड़ी में डाला जाए। उन्होंने संगठन से मांग की कि दुकानों पर डस्टबिन की व्यवस्था करवाई जाए अन्यथा कार्रवाई होगी। इस पर व्यापारियों ने फैसला किया है कि सभी दुकानों पर दुकानदार डस्टबिन रखेंगे। इसके लिए ब्लाॅक प्रधानों की जिम्मेदारी लगाई गई है।
विज्ञापन
डस्टबिन रखें सभी व्यापारी
जिला नगर आयुक्त परवेश कादियान ने कहा कि सभी व्यापारी अपनी दुकानों में डस्टबिन रखे और उसमें ही कचरा डालें। गाड़ी आने पर कचरा गाड़ी में डाला जाए। उन्होंने संगठन से मांग की कि दुकानों पर डस्टबिन की व्यवस्था करवाई जाए अन्यथा कार्रवाई होगी। इस पर व्यापारियों ने फैसला किया है कि सभी दुकानों पर दुकानदार डस्टबिन रखेंगे। इसके लिए ब्लाॅक प्रधानों की जिम्मेदारी लगाई गई है।
विज्ञापन