फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand to connect Sonipat-Palwal rail corridor with Asoda railway station on both sides

सोनीपत-पलवल रेल कॉरिडोर को आसौदा रेलवे स्टेशन से दोनों तरफ से जोडने की मांग

Wed, 30 Jun 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to connect Sonipat-Palwal rail corridor with Asoda railway station on both sides
सांसद अरविंद शर्मा से बातचीत करते ग्रामीण। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। सोनीपत-पलवल रेल कॉरिडोर को आसौदा रेलवे स्टेशन से तोनों तरफ से जोड़ने की मांग लगातार तेज हो रही है। इस मांग को उठा रहे लोगों ने बुधवार को सांसद अरविंद शर्मा से मुलाकात की। लोगों की मांग पर सांसद शर्मा ने रेलमंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें प्रस्तावित कॉरिडोर को आसौदा स्टेशन से दोनों तरफ से जोड़ने की मांग की पैरवी की गई है।
विज्ञापन

दरअसल केएमपी एक्सप्रेस वे के साथ-साथ सोनीपत-पलवल रेल कॉरिडोर बनाने की योजना है। हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एचआरआईडीसी) व रेल मंत्रालय ने इसकी रूपरेखा तैयार की है। रोहतक-दिल्ली रेल लाइन पर मौजूदा आसौदा रेलवे स्टेशन को कॉरिडोर से एक तरफ यानी प्रस्तावित मांडोठी स्टेशन से तो जोड़ने का प्लान है, लेकिन दूसरी तरफ जसौर खेड़ी स्टेशन से जोड़ने की कोई योजना नहीं है। इस वजह से लोगों में नाराजगी है। लोग लगातार स्टेशन को दोनों तरफ से कॉरिडोर के साथ जोड़ने की मांग उठा रहे हैं। प्रो. हरिओम ने बताया कि इस मांग को लेकर वे रेलवे अधिकारियों, विधायकों और सांसद से मिल चुके हैैं। मंगलवार को सांसद अरविंद शर्मा से फिर से मुलाकात की। सांसद ने इस मामले में सकारात्मक रवैया अपनाया हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर एक पत्र लिख रेल मंत्री से पुरजोर पैरवी की है। सांसद ने अपने मांगपत्र में कहा है कि एचआरआईडीसी ने न्यू आसौदा स्टेशन बनाने और लूप लाइन के जरिये कॉरिडोर को वर्तमान स्टेशन से जोड़ने के विकल्प रखे हैं। ग्रामीणों ने इस वर्तमान स्टेशन को ही कॉरिडोर से जोड़ने के विकल्प को चुना है। सांसद से मिलने वालों में रोहताश, दिलबाग, सुभाष व जिले सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

प्रो. हरिओम ने कहा कि अगर कॉरिडोर को आसौदा स्टेशन से जोड़ा जाता है तो रोहतक, सोनीपत, झज्जर और दिल्ली के लाखों लोगों को लाभ होगा। चारों तरफ के यात्री आसौदा स्टेशन से गाड़ी बदल सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सोनीपत-पलवल रेल कॉरिडोर को प्रस्तावित मांडोठी स्टेशन से दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर मौजूद आसौदा रेलवे स्टेशन से जोड़ने की योजना पहले से ही अधिकृत व स्वीकृत है, इसलिए मौजूदा आसौदा रेलवे स्टेशन को सोनीपत-पलवल रेल कॉरिडोर पर प्रस्तावित जसौर खेड़ी स्टेशन से जोड़ना अति कारगर व अत्यावश्यक है। मौजूदा आसौदा रेलवे स्टेशन प्रस्तावित सोनीपत-पलवल रेल कॉरिडोर से दोनों तरफ/दिशाओं से जुड़ जाएगा तो चारों तरफ की गाड़ियों की अदला-बदली की सुविधा इस क्षेत्र के दस लाख से अधिक लोगों को प्रदान करेगा। यह जुड़ाव दिल्ली के लिए एक बाईपास का काम करेगा जिससे दिल्ली में भीड़ व प्रदूषण भी कम होगा और साथ ही साथ लाखों नवयुवकों को आईएमटी मानेसर और निर्माणाधीन आईएमटी खरखौदा में नौकरी पाने हेतु सार्वजनिक परिवहन की सुविधा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed