{"_id":"615607188ebc3e0b4b4c963a","slug":"demand-for-not-charging-enhancement-from-auto-market-shopkeepers-bahadurgarh-news-rtk625643843","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो मार्केट दुकानदारों से एन्हांसमेंट नहीं वसूलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो मार्केट दुकानदारों से एन्हांसमेंट नहीं वसूलने की मांग
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने नई ऑटो मार्केट की ई ऑक्शन करने के बावजूद संबंधित दुकानदारों से एन्हांसमेंट वसूलने का फैसला लिया है। दुकानदारों को दिए आशय पत्र में इस संबंध में सूचना भी दी गई है। दुकानदार एन्हांसमेंट की राशि देना नहीं चाहते और पांच फीसदी की छूट देने की मांग कर रहे हैं। भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने दुकानदारों की पैरवी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा है।
नरेश कौशिक द्वारा सीएम के नाम लिखा पत्र बहादुरगढ़ आटोमोबाइल एसोसिएशन के महासचिव गजेंद्र सांगवान और कोषाध्यक्ष सोनी जिंदल ने संपदा अधिकारी को सौंपा। पत्र में कौशिक ने कहा कि बहादुरगढ़ शहर की ऑटो मार्केट में दुकान मिलने के हकदार दुकानदारों को मिले आशय पत्र में एसएचवीपी की ओर से कहा गया है कि एन्हांसमेंट यदि कोई आती है तो वसूली जाएगी। जबकि दुकानदारों ने आक्शन के अंतर्गत एचएसवीपी को पहले ही पांच करोड़ रुपये अतिरिक्त दे दिए हैं और उससे पहले एचएसवीपी कोर्ट की दी गई एन्हांसमेंट राशि को किसानों को जारी भी कर चुका था। कौशिक ने कहा है कि ऐसे में उसके हिसाब से ही रेट तय किए गए होंगे तो अब व्यवसायियों से यह राशि वसूलना किसी भी तरह से न्याय पूर्ण नहीं है।
दूसरा, एचएसवीपी के नियम व शर्तों में बताया गया था कि दो महीने में पूरा भुगतान करने पर पांच फीसदी छूट दी जाएगी इसलिए यह छूट भी शहर के संबंधित दुकानदारों को जरूर दी जाए। कौशिक ने कहा है कि इस बारे में वह चार अगस्त को पंचकूला में एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक से मिले थे और तब उन्होंने पांच फीसदी छूट देने का आश्वासन दिया लेकिन आशय पत्रों में यह बात स्पष्ट नहीं की गई है। कौशिक व एसोसिएशन ने कहा है कि दुकानदारों को इस छूट का स्वीकृति पत्र जारी किया जाए तो वे दुकानों की कीमत का पंद्रह फीसदी जमा करवा देंगे।