{"_id":"67ec45dd29dc349c670287f8","slug":"demand-for-construction-of-attractive-flats-in-front-of-bus-stand-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-113860-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर बनाने की मांग
Wed, 02 Apr 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 60 : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-9/9ए बाईपास पर बने नए बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर बनाने की मांग लगातार उठ रही है। अब भाजपा नेता व ग्रीवेंंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
सैनी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि नया बस स्टैंड बनने से सेक्टर-9/9 के सामने वाला कट बंद कर दिया गया है। इसके कारण लोग गलत दिशा से अपने वाहनों को सेक्टर की तरफ लाते हैं। प्रतिदिन यहां सड़क हादसे होते हैं। वहीं बाइक, स्कूटर वाले बंद किए गेट कट से अपना वाहन निकालते हैं, वह भी सड़क दुर्घटना को आमंत्रित करता है।
इसके अलावा बस स्टैंड के सामने कट बंद होने के बाद दूर-दूर तक कोई कट नहीं है, इसके कारण आमजन को भारी परेशानी हो रही है। वहीं बस स्टैंड के सामने प्रतिदिन सड़क हादसा होता रहता है। सैनी ने जहां नयागांव व बालौर के सामने फ्लाइओवर बनने पर केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। वहीं इस फ्लाइओवर को जल्द बनवाने की मांग की। सैनी ने कहा कि फ्लाइओवर बनने से जहां लोगों को राहत मिलेगी। वहीं प्रतिदिन होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगेगा। केंद्रीय मंत्री ने सैनी को विश्वास दिलाया कि जल्द इस पर कार्य शुरू करेंगे, क्योंकि जनहित की किसी भी समस्या के समाधान के लिए हम 24 घंटे तैयार हैं।