{"_id":"678bf21df5a0985afb0b0075","slug":"demand-for-amendment-in-hindu-marriage-act-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1001-117691-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हिन्दू मैरिज एक्ट में संशोधन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हिन्दू मैरिज एक्ट में संशोधन की मांग
Sat, 18 Jan 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
18jjrp19- बेरी। सीएम से मिलते खाप प्रतिनिधि। स्रोत- खाप
- फोटो : जीजीआईसी में नवोदय परीक्षा देने विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र चेक करती शिक्षिका।
बेरी। कादयान खाप एवं सर्व खाप पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचकूला में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की।
खापों के प्रधान व प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सर्वजातीय सम गौत्र विवाह करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को लेकर हरियाणा कि विभिन्न सर्व खाप पंचायतों ने हिन्दू मैरिज एक्ट 1955 में संशोधन पारित करने के लिए मुख्यमंत्री से बैठक कर एक प्रस्ताव रखा।
कादयान खाप सचिव सुखचंद ने ने कहा कि आज सम गौत्र में विवाह करने तथा लड़का, लड़की घर से भाग कर शादी करने पर हरियाणा प्रदेश में आए दिन जघन्य अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है। आज की युवा पीढ़ी में संस्कारों कि कमी के कारण गर्त में डूबती जा रही है। ऑनर किलिंग के मामले बढ़ रहे हैं। युवा वर्ग की छोटी सी की नादानी के कारण पूरा परिवार तबाह हो जाता है, इससे भाईचारा और सामाजिक ताना-बाना खराब होता जा रहा है। उन्होंने झज्जर में पैरामिलिट्री कैंटीन में शराब की बिक्री शुरू करवाने को लेकर लाइसेंस जारी करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने सर्व खाप पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया की कानूनी सलाह लेकर केंद्र से बात करके समाधान किया जाएगा।
इस मौके पर प्रधान अखिल भारतीय देशवाल खाप संजय देशवाल, गठवाला खाप के राष्ट्रीय महासचिव अशोक मलिक, जगवंत हुड्डा, सूबे सिंह, सुरेंद्र खत्री, हंसराज राठी, हरदीप शर्मा, राजेश सिगरोहा, किताब सिंह, गुरुदयाल, सुरजभान, बलबीर चहल, मानसिंह मौजूद रहे।