फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   delhi technical campus will not be able to do admission in the upcoming academic session

Jhajjar-Bahadurgarh News: आगामी शैक्षणिक सत्र में एडमिशन नहीं कर पाएगा दिल्ली टेक्निकल कैंपस

Mon, 13 Mar 2023 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
delhi technical campus will not be able to do admission in the upcoming academic session
बहादुरगढ़। अखिल भारतीय तकनीकी परिषद (एआईसीटीई) ने नयागांव के पास स्थित दिल्ली टेक्निकल कैंपस (डीटीसी) में आगामी शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए एडमिशन करने पर रोक लगा दी है। परिषद ने डीटीसी के पास भवन पूर्णता प्रमाणपत्र, फायर एनओसी, अन्य कई अनिवार्य दस्तावेज और अन्य सुविधाएं न होने को लेकर मिली एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संस्थान को नो एडमिशन की कैटेगरी में डाल दिया है। परिषद ने इस संबंध में गत छह मार्च को संस्थान के प्राचार्य और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र लिखकर इस संबंध में अवगत भी करा दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, बहादुरगढ़ निवासी कुछ लोगों ने लोक शिकायत प्रकोष्ठ द्वारा स्थायी शिकायत जांच समिति (एससीएससी) के माध्यम से दिल्ली टेक्निकल कैंपस के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप था कि संस्थान एआईसीटीई के मानदंडों को पूरा नहीं कर रहा। इस शिकायत पर परिषद की संबंधित समिति ने सुनवाई की। इस दौरान प्रबंधन एआईसीटीई के मानदंडों के अनुसार अग्नि सुरक्षा, भवन पूर्णता प्रमाणपत्र और अन्य सभी अनिवार्य दस्तावेजों प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रबंधन ने इन दस्तावेजों को प्रस्तुत करने के लिए और समय देने का अनुरोध किया। लेकिन बार-बार समय दिए जाने के बाद भी संस्थान मापदंड पूरे नहीं कर सका। ऐसे में परिषद ने संस्थान को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस पृूरे मामले में सुनवाई पूरी करते हुए परिषद की संबंधित समिति ने विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ न हो, इसके लिए डीटीसी को वर्ष 2023-24 के लिए आवश्यक दस्तावेज व सुविधाओं के अभाव में नो एडमिशन की कैटेगरी में डाल दिया। ऐसे में संस्थान अब शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कोई भी नया एडमिशन नहीं कर सकेगा। परिषद ने ये आदेश गत 6 मार्च को डीटीसी प्राचार्य/निदेशक को भेजे अपने पत्र संख्या एआईसीटीई/एबी/एनडब्लूआर/1-492521921/2023-24 के जरिए दिए हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
संस्थान में नियमों को लेकर कुछ खामियां थी, जिन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं किया जा सका। इसकी शिकायत होने पर परिषद ने हमारे संस्थान को नो-एडमिशन की कैटेगरी में डाला है। हम परिषद के इस निर्णय के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर करेंगे और हर हाल में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवेश लाकड़ा, चेयरमैन, डीटीसी, नयागांव, बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed