फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Delhi-Rohtak highway imposed Jam Jam

दिल्ली-रोहतक हाईवे पर लगाया जाम जाम

Mon, 18 Aug 2014 11:32 PM IST
jhjhar, Bhadurgarh
jhjhar, Bhadurgarh Updated Mon, 18 Aug 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन

 शहर के पॉश इलाकों में शुमार धर्मपुरा कॉलोनी में 20 दिन से पेयजल सप्लाई न आने से परेशान महिलाओं के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। गुस्साई महिलाएं दिल्ली-रोहतक रोड पर इकट्ठा हुईं और जाम लगा दिया। जाम के दौरान जलापूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सूचना मिलने पर पुलिस और जलापूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और भरोसा दिलाया कि पेयजल किल्लत का तुरंत समाधान कराया जाएगा। यह भरोसा पाकर करीब आधे घंटे बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया।

विज्ञापन


दिल्ली-रोहतक रोड समेत अन्य प्रमुख सड़कों के किनारे निकासी के नाले बनाए जा रहे हैं। इस कारण जमीन में बिछाई गई पानी की लाइनें प्रभावित हो रही हैं। काफी दिनों पहले धर्मपुरा की मुख्य गली के पास से गुजर रही लाइन भी डैमेज हो गई थी। इस लाइन की रिपेयर करने के लिए करीब 20 दिन पहले जलापूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने रोहतक रोड पर कॉलोनी की मुख्य गली के आगे ही एक गड्ढा खोद दिया था।
विज्ञापन


इस कारण कॉलोनी की सप्लाई भी बाधित हो गई। रिपेयर कार्य शुरू हुआ, लेकिन बीच में ही इसे रोक भी दिया गया। तब से लेकर अब तक कॉलोनी में पानी की सप्लाई नहीं हुई है और ऊपर से आने जाने का मार्ग भी बाधित हो गया है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले प्रदर्शन, बाद में जाम
जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों तक अपनी समस्या पहुंचाने के लिए सोमवार को कॉलोनी की महिलाएं दिल्ली-रोहतक रोड पर इकट्ठा हुईं और जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर दी। प्रदर्शन में शामिल कुंती, शीलावती, जमुना देवी, रजनी, संतोष, शशि, चंचल और सरला ने कहा कि वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रही थीं, लेकिन जलापूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने उन्हें धमकी दी कि अगर प्रदर्शन बंद नहीं किया तो वे पुलिस को बुलवाकर पिटवा देंगे।

 इस पर महिलाओं का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर कॉलोनी के लोग कई बार जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। हर बार अधिकारी यह कहते हैं कि जल्द पानी आ जाएगा, लेकिन पानी नहीं आता। गीता ने कहा कि मरम्मत कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे को यूं ही छोड़ दिया गया है। इससे यहां पानी सप्लाई तो बाधित हुई ही, आने जाने का मार्ग भी रुक गया है।

 बड़े तो किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन बच्चों को यहां से आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। महिलाओं ने जाम लगाकर जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस और जलापूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को बड़ी मुश्किल से इस आश्वासन पर शांत कराया कि पेयजल किल्लत के समाधान के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे। यह भरोसा पाकर महिलाओं ने आधे घंटे बाद जाम खोल दिया। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।


वर्जन
जलापूर्ति विभाग के जेई एमएस हुड्डा का कहना है कि नाला निर्माण के कारण धर्मपुरा कॉलोनी में 50 से 60 साल पुरानी पानी की लाइन डैमेज हो गई थी। इस समस्या का हल करने के लिए नई लाइन बिछाई गई है, जिसका काम चल रहा है। कई जगह दिक्कतें आ जाने के कारण यहां का मरम्मत कार्य प्रभावित हो गया था। इसी वजह से धर्मपुरा कॉलोनी में पेयजल किल्लत हुई। फिलहाल कर्मचारी मरम्मत करने में लगे हैं। उम्मीद है कि शाम तक कार्य पूरा हो जाए। जेई ने कहा कि महिला अपने साथ बदसलूकी के जो आरोप लगा रही हैं, वे बेबुनियाद हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed