{"_id":"6580ab4ba627ad2ce70e0817","slug":"delhi-government-will-run-free-e-buses-for-women-till-jhajjar-dhanda-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-6453-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए झज्जर तक फ्री ई-बसें चलाएगी : ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए झज्जर तक फ्री ई-बसें चलाएगी : ढांडा
Tue, 19 Dec 2023 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
झज्जर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता यात्रा निकालते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर / बेरी। आम आदमी पार्टी की 10 दिवसीय प्रदेशस्तरीय बदलाव यात्रा चौथे दिन वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व में सोमवार को झज्जर और बेरी पहुंची, जिसका आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए झज्जर तक दिल्ली की फ्री इलेक्ट्रिक बसें चलाने का काम करेगी। झज्जर तक बसें चलने पर यहां की महिलाएं दिल्ली तक मुफ्त सफर करेंगी और दिल्ली तक सीधी कनेक्टिविटी होने से जिले के नौकरीपेशा और व्यापारियों को भी काफी लाभ होगा।
ढांडा ने कहा कि उन्होंने कहा कि झज्जर और बहादुरगढ़ में सड़कों, पीने के पानी और सीवरेज व्यवस्था का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, लेकिन कांग्रेस के स्थानीय कांग्रेस विधायक को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उनको सिर्फ अपनी प्रॉपर्टी डीलिंग से मतलब है।
उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कभी यहां की जनता को अपना नहीं समझा और न ही यहां की समस्याओं को सदन में उठाया है। शहर की समस्याओं से परेशान उद्योगपति भी यहां से अब पलायन करने को मजबूर हैं। पूरे जिले के अधिकतर सरकारी स्कूल खस्ताहाल हैं। सस्ती बिजली उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार की जगमग योजना में शामिल गांव भी बिजली को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का मजबूत संगठन हरियाणा में बन चुका है। हर गांव में 21-21 सदस्यों की कमेटी बना चुके हैं। इसी संगठन के बूते 2024 में हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। इस अवसर पर ज्योति अहलावत, अनु कादयान, जिला अध्यक्ष हरीश, जिला महिला अध्यक्ष अभिता द्विजा, राजे, उमराव और शीतल मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की प्रदेशस्तरीय बदलाव यात्रा देर शाम बेरी में भी पहुंची। यात्रा बेरी शिव चौक से शुरू होकर मेन बाजार से वापस शिव चौक पर पहुंची। आप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बदली, पार्टी बदली, लेकिन व्यवस्थाएं नहीं बदली है। पार्टी की बदलाव यात्रा से 9 साल पुरानी सरकार की बौखलाहट शुरू हो गई है। भाजपा की ओर से बदलाव यात्रा के खिलाफ एक वीडियो डाला गया है, जो अपने आपमें दिखाता है कि पार्टी अपने मकसद से कामयाब हो रही है।