फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Deependra spoke, coconut boils or DJ dance, construction may soon

दीपेंद्र बोले, नारियल फोड़ें या डीजे पर नाचें,निर्माण जल्द कराएं

Mon, 07 Dec 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
Deependra spoke, coconut boils or DJ dance, construction may soon

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के सचेतक, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भाजपा सरकार चाहे फीता काटे, भूमि पूजन करे, नारियल फोड़े, ढोल बजवाये या डीजे पर नाचे पर बाढ़सा कैंसर संस्थान का काम अब बिना देरी किए तुरंत शुरू किया जाए ।

विज्ञापन


सांसद का यह बयान तब आया है कि जबकि 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री मनेेहर लाल व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा इस संस्थान के लिए भूमि पूजन करने वाले हैं। दीपेंद्र ने इस संस्थान को कांग्रेस की उपलब्धि बताते हुए सबूत पत्रकारों के समक्ष रखे।
विज्ञापन


रविवार को गांव बादली में पूर्व मंत्री चौ. धीरपाल की प्रतिमा अनावरण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में दीपेंद्र ने कहा कि वर्ष 2009 में हिन्दुस्तान ही नहीं, एशिया के सबसे बड़े इस प्रोजेक्ट के लिए कांग्रेस सरकार जमीन उपलब्ध करा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके प्रयासों से ही 26 दिसंबर, 2013 को केन्द्रीय कैबिनेट से राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के लिए 2035 करोड़ रुपया मंजूर करा दिया था।

यही नहीं, 03 जनवरी 2014 को तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने साढ़े तीन साल में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का निर्माण पूरा होने के लक्ष्य के साथ हजारों लोगों के सामने इसकी आधारशिला रखी थी।


इसके तीन महीने बाद चुनाव हुए और नई सरकार आ गई, तभी से इसका काम रुका हुआ है। भाजपा सरकार को कुछ नहीं करना है, केवल निर्माण का काम शुरू करना है।

लेकिन दु:ख इस बात का है कि 2 साल बीतने के बाद भी नई सरकार ने इस पर काम शुरू ही नहीं होने दिया।

कहें तो हवन के लिए सामग्री, घी भिजवा दूं
दीपेंद्र हुड्डा कहा कि अब खबर आ रही है कि 12 दिसंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का भूमि पूजन किया जाएगा।

अगर भाजपा सरकार चाहे तो इस भूमि पूजन के लिए हवन सामग्री, घी, मिट्टी के गणेश, नारियल इत्यादि मैं खुद देने को तैयार हूं।

लेकिन, मौजूदा भाजपा सरकार कभी पत्थर के नाम पर, कभी भूमि पूजन के नाम पर इस प्रोजेक्ट का काम शुरू करने की बजाए इसको लटकाने की कोशिश में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed