फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Deepender Singh Hooda spent the first day of the new year among the agitating farmers

आंदोलन कर रहे किसानों के बीच बिताया दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने नए साल का पहला दिन

Sat, 02 Jan 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Deepender Singh Hooda spent the first day of the new year among the agitating farmers
ट्रैक्टर चलाकर टीकरी बार्डर पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने नए साल का पहला दिन किसानों की सेवा में बिताया। नववर्ष के मौके पर सांसद दीपेंद्र ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान लादकर खुद ट्रैक्टर चलाते हुए टीकरी बॉर्डर पहुंचे और किसानों के बीच जरूरी सामान वितरित किया। उन्होंने कहा कि आज देश का अन्नदाता संघर्ष, पीड़ा और कुर्बानियों के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में किसी तरह का जश्न मनाना उचित नहीं है। किसान आंदोलन के चलते इस बार 4 जनवरी को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। चार जनवरी को पूरा दिन किसानों की सेवा में बिताएंगे।
विज्ञापन

किसानों से बातचीत में सांसद दीपेंद्र को पता चला कि टीकरी बॉर्डर पर बार-बार प्रशासन की तरफ से बिजली की कटौती की जा रही है। इसके लिए दीपेंद्र ने सख्त लहजे में प्रशासन को चेतावनी दी कि वो किसानों को परेशान करने की कोशिश ना करें। बॉर्डर पर आए लाखों किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। अगर प्रशासन उन्हें परेशान करने की कोशिश करेगा तो हम इसका विरोध करेंगे। दीपेंद्र पहले भी कई बार टीकरी बॉर्डर पर किसानों से मिलने आ चुके हैं। उनका कहना है कि इतने बड़े आंदोलन को जिस जज्बे, अनुशासन और शांति से किसान चला रहे हैं, वो निश्चित ही बधाई के पात्र हैं। उनके इस संघर्ष में हम उनके साथ खड़े हैं। सरकार को अब बिना देरी किए किसानों की मांगे माननी चाहिए और आंदोलन को समाप्त करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed